Fri. Apr 19th, 2024
    priyanka chopra biography in hindi

    प्रियंका चोपड़ा हिंदी व अंग्रेजी फिल्मो की बहुत प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। इन्होने अभिनय के अलावा एक गायिका, मॉडल और फिल्म निर्माता के रूप में भी काम किया हैं। प्रियंका साल 2000 की ‘मिस वर्ल्ड’ रह चुकी हैं और इन्होने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2002 से की थी।

    इन्होने हिंदी फिल्मो में सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह जैसे बड़े बड़े अभिनेताओं के साथ कई फिल्मो में मुख्य किरदारों को दर्शाया है। प्रियंका ना केवल एक फिल्मी दुनिया की जानी मानी हस्ती है बल्कि उन्हें उनके द्वारा किए गए कई सारे ऐसे कामो के लिए भी जाना जाता है, जो आम तौर पर जानी मानी हस्तियां उन कामो को करने से कतराते हैं।

    प्रियंका ने बॉलीवुड फिल्मो के साथ कई साड़ी हॉलीवुड फिल्मो में भी अभिनय किया है। प्रियंका अपने हर एक किरदार को अभिनय करने से पहले, अपने उस किरदार के लिए खुदको तैयार करती हैं। उन्हें अपने अभिनय की बदौलत कई सारे अवार्ड्स मिल चुके हैं।

    प्रियंका चोपड़ा का प्रारंभिक जीवन

    प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, बिहार में हुआ था। प्रियंका के पिता का नाम ‘अशोक चोपड़ा’ है और उनकी माँ का नाम ‘मधु चोपड़ा’ है। प्रियंका के पिता एक पंजाबी हिंदू थे और उनकी माँ झारखंड से हैं, जो बिहार विधान सभा के पूर्व सदस्य ‘मधु ज्योत्सना अखौरी’ की सबसे बड़ी बेटी हैं।

    प्रियंका चोपड़ा का एक भाई है, जिनका नाम ‘सिद्धार्थ’ है। सिद्धार्थ प्रियंका से साल साल छोटे हैं। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा उसकी चचेरी बहनें हैं। प्रियंका के पिता भारतीय सेना में होने के कारण उनका तबादला दिल्ली, चंडीगढ़, अंबाला, लद्दाख, लखनऊ, बरेली और पुणे सहित भारत के कई स्थानों पर होता रहता था। प्रियंका को अपने परिवार के साथ रहने के लिए कई सारे स्कूलों को बदलते रहना पढता था। उन्होंने लखनऊ के ‘ला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल’ और बरेली के ‘सेंट मारिया गोरेट्टी कॉलेज’ में भी अपना नाम दाखिला कराया था।

    ‘डेली न्यूज एंड एनालिसिस’ में दिए अपने एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि उन्होंने नियमित रूप से यात्रा करने और स्कूलों को बदलने से कोई आपत्ति नहीं थी बल्कि उन्हें नए अनुभव और भारत के अलग अलग समाज की अलग अलग रीतियों की खोज करने में बहुत मज़ा आता था। जम्मू और कश्मीर के ठंडे इलाके में, उत्तर-पश्चिमी भारतीय के रेगिस्तानी इलाके में और लेह की घाटियों में उन्होंने अपना बचपन बिताया है।

    उन्होंने कहा था की, “मुझे लगता है कि जब मैं लेह में थी तब मैं कक्षा 4 में थी। मेरा भाई अभी पैदा ही हुआ था। मेरे पिता सेना में थे। मैं एक साल तक लेह में रही थी और उस जगह में बिताए हुए पल मुझे आज भी बहुत अच्छे से याद है। वहां हम सभी सेना के बच्चे थे। हम घरों में नहीं रहते थे बल्कि हमें घाटी में बंकरों के साथ रहना पसंद था।

    प्रियंका चोपड़ा जब तेरह साल की थी तब वो अपने आगे की पढाई पढ़ने के लिए अमेरिका चली गईं थीं। वह अपनी चाची के साथ रहती थीं। मैसाचुसेट्स शहर में रहने के दौरान, उन्होंने कई थिएटर प्रस्तुतियों में भाग लिया था और पश्चिमी क्लासिक संगीत, कोरल संगीत और कथक का नाच भी सीखा था।

    संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने किशोरावस्था के दौरान, प्रियंका चोपड़ा को कभी-कभी नस्लीय मुद्दों का सामना करना पड़ता था और एक अफ्रीकी-अमेरिकी सहपाठी द्वारा उनके भारतीय होने के लिए उन्हें तंग भी किया गया था। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा था की, “मैं अपने बचपन में एक ऐसी बच्ची थी जिसमे बहुत कम आत्मसम्मान था, मैं एक मिडिल क्लास परिवार से आई थी। बचपन से ही मेरे पैरों पर कुछ सफेद निशान थे, लेकिन मैंने अपनी उस कमजोरी पर बहुत कड़ी मेहनत की और आज मेरे यही पैर 12 ब्रांड को बेचते हैं।”

    प्रियंका के पिता उन्हें गायिका बनाना चाहते थे लेकिन प्रियंका को एक सफल मॉडल बनान था। अमेरिका से भारत वापस आने के बाद उन्होंने ‘मई क्वीन’ ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लिया था और इस प्रतियोगिता को जीता था। यही से उन्होंने अपने आप को एक सक्षम मॉडल बनाने की तैयारी शुरूआत कर दी थी। इसके बाद उन्होंने मिस इंडिया के कॉन्टेस्ट में भाग लिया था और फिर मिस वर्ल्ड के कॉन्टेस्ट में भाग लेकर, साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता था। यहाँ से शुरू हुआ था प्रियका चोपड़ा का व्यवसाय जीवन।

    प्रियंका चोपड़ा का व्यवसायिक जीवन

    प्रियंका ने अपने व्यवसाय की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। उन्होंने सबसे पहले ‘मई क्वीन’ का ख़िताब जीता था और फिर ‘फेमिना मिस इंडिया 2000’ में दूसरे पद को हासिल किया था। प्रियंका ने उसी साल ‘मिस वर्ल्ड’ के कॉन्टेस्ट में भाग लेने की ठानी थी और देखते ही देखते एक के बाद एक चुनौतियों को पार करके, प्रियंका ‘मिस वर्ल्ड 2000’ का ख़िताब भी जीत गई थी।

    प्रियंका चोपड़ा उस समय पर ‘मिस वर्ल्ड’ का ख़िताब जीतने वाली पाँचवीं भारतीय प्रतियोगी थीं, और सात वर्षों में ऐसा करने वाली चौथी महिला थीं। उन्होंने आगे की पढाई के लिए कॉलेज में दाखिला लिया था लेकिन ‘मिस वर्ल्ड पेजेंट’ का ख़िताब जीतने के बाद उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया था। प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि, मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड के खिताब ने उन्हें पहचान दिलाई है और इसी वजह से उन्हें फिल्मो की दुनिया में जल्द ही अपना अभिनय दर्शाने का मौका भी मिला था।

    ‘मिस इंडिया’ और ‘मिस वर्ल्ड’ का ख़िताब जीतने के बाद प्रियंका को पहली बार अब्बास-मस्तान की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘हमराज़’ में मुख्य भूमिका को दर्शाते हुए देखा गया था। यह फिल्म साल 2002 में रिलीज़ हुई थी और इसी फिल्म के साथ प्रियंका ने बॉलीवुड फिल्मो की दुनिया में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म को कुछ ज़्यादा सफलता नहीं मिली थी।

    साल 2003 में प्रियंका ने अनिल शर्मा की फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई’ में अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा के साथ फ़िल्म की दूसरी महिला की मुख्य भूमिका को निभाया था। यह फिल्म कश्मीर में भारतीय सेना की मुश्किलों के आधार पर बनाया गया था। यह फिल्म एक एजेंट की कहानी और आतंकवाद के खिलाफ उसकी लड़ाई को दर्शा रहा था। इस फिल्म को लोगो ने बहुत पसंद किया था और यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक बन गई थी।

    साल 2003 में ही प्रियंका चोपड़ा ने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ राज कंवर की फिल्म ‘अंदाज़’ में अभिनय किया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत कामयाबी मिली थी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ अभिनेत्री ‘लारा दत्ता’ ने भी मुख्य महिला के किरदार को दर्शाया था। प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म में एक युवा लड़की की भूमिका निभाई थी, जिसे अक्षय कुमार के किरदार से प्यार हो जाता है।

    इस फिल्म में प्रियंका के अभिनय और लुक्स को देखते हुए ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ ने कहा था की उन्होंने प्रियंका के उस ग्लैमर लुक को नोट किया है, जिसे उन्होंने अपने किरदार में एक बेहतरीन अंदाज़ से दर्शाया था”। ‘सिफी’ के कुनाल शाह ने प्रियंका के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा था की “उनके पास एक स्टार होने के सभी गुण हैं”। इस फिल्म में किए गए उनके प्रदर्शन ने उन्हें ‘बेस्ट एक्ट्रेस डेब्यू’ का अवार्ड जिताया था।

    2004 में प्रियंका चोपड़ा की लगातार तीन फ़िल्में रिलीज़ हुई थी जिनका नाम ‘प्लान’, ‘किस्मत’, और ‘असम्भव’ था। इन तीनो फिल्मो ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत खराब प्रदर्शन किया था। अपनी तीन फिल्मो में असफलता पाने के बाद, उस साल उन्होंने निर्माता डेविड धवन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में अभिनय किया था।

    इस फिल्म में प्रियंका के साथ अभिनेता सलमान खान और अक्षय कुमार ने मुख्य किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म को उस साल की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बताया गया था और यहाँ से शुरू हुआ था एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा का स्टार बनने का सफर।

    साल 2004 के अंत तक प्रियंका चोपड़ा ने अब्बास-मस्तान की थ्रिलर फिल्म ‘ऐतराज़’ में अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री करीना कपूर के साथ अभिनय किया था। प्रियंका ने इस फिल्म में अपना पहला नेगेटिव किरदार दर्शको के बीच पेश किया था। इनके इस किरदार का नाम ‘सोनिया रॉय’ था जो अक्षय कुमार को हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकती थी। उनके इस फिल्म में किए गए अभिनय को लोगो ने बहुत सराहा था और प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया था की, यह किरदार उनकी ज़िंदगी का तब तक का सबसे बड़ा किरदार था जिससे उन्होंने बहुत कुछ सीखा है।

    इस फिल्म के साथ साथ प्रियंका के किरदार की भी लोगो ने बहुत तारीफ की थी। 2005 में प्रियंका ने फिल्म ‘ब्लैकमेल’ और ‘करम’ में अपने अभिनय को दर्शाया था। दोनों ही फिल्मो को लोगो ने बिलकुल पसंद नहीं किया था और दोनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरफ से पिट गई थी। बाद में उसी साल प्रियंका चोपड़ा ने विपुल अमृतलाल शाह के फिल्म ‘वक़्त: द रेस अगेंस्ट टाइम’ में अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उन्होंने एक छोटे बिज़नसमैन की भूमिका को दर्शाया था।

    इस फिल्म में प्रियंका और अक्षय के आलावा अभिनेता ‘अमिताभ बच्चन’ ने भी अभिनय किया था। फिल्म के प्रोडक्शन के दौरान, प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपनी बचपन की पसंदीदा जगह ‘लेह’ में गई थी जहाँ उन्होंने ‘सुबाह होगी’ गाने की शूटिंग की थी। इस फिल्म के गाने ‘डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली’ के शूटिंग के दौरान प्रियंका को बिजली का झटका लगा था जिसकी वजह से उन्होंने पूरा एक दिन हॉस्पिटल में बिताया था। उनके इस फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था और साथ ही इस फिल्म के सभी गानों को भी लोगो ने बहुत पसंद किया था।

    प्रियंका चोपड़ा ने अर्जुन रामपाल के साथ फिल्म ‘यकीन’ में अभिनय किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘बरसात’ में अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री बिपाशा बासु के साथ मुख्य किरदार को दर्शाया था। साल 2006 की शुरुआत में प्रियंका को राकेश रोशन की सुपरहीरो वाली फिल्म ‘क्रिश’ में देखा गया था। यह फिल्म ह्रितिक रोशन और प्रीति ज़िंटा द्वारा अभिनय किए गए, 2003 के फिल्म ‘कोइ … मिल गया’ का दूसरा भाग था। इस फिल्म में ह्रितिक रोशन, रेखा और नसीरुद्दीन शाह ने मुख्य किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने एक टेलीविजन पत्रकार की भूमिका निभाई थी।

    यह फिल्म भारत में उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। प्रियंका की अगली फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी जिसका नाम ‘आप की खातिर’ था। इस फिल्म में प्रियंका ने अभिनेता अक्षय खन्ना, अमीषा पटेल और डिनो मोरिया के साथ काम किया था। इस फिल्म को लोगो ने कुछ ज़्यादा पसंद नहीं किया था और इसी वजह से फिल्म ने कुछ खास कमाई भी नहीं की थी। 2006 में ही प्रियंका ने सुपरस्टार ‘शाहरुख़ खान’ के साथ अभिनय किया था। प्रियंका ने फिल्म ‘डॉन’ में एक मुख्य किरदार को दर्शाया था।

    यह फिल्म, साल 1978 में अमिताभ बच्चन द्वारा अभिनय की गई फिल्म ‘डॉन’ का रीमेक था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में बहुत अच्छी कमाई की थी। 2007 में प्रियंका ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘सलाम – ए – इश्क़: अ ट्रिब्यूट तो लव’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के बाद उसी साल उन्होंने एक और फिल्म ‘बिग ब्रदर’ में अभिनय किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

    2008 में प्रियंका चोपड़ा ने अभिनेता हरमन बावेजा के पिता के द्वारा निर्देश की गई फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में इन्होने दोहरी भूमिका निभाई थी जिसकी वजह से उन्होंने अपने बालों को दो बार रंगा था। इस फिल्म को जनता द्वारा बहुत बुरी प्रतिक्रिया मिली थी और फिल्म बिलकुल भी कमाई नहीं कर पाई थी। इस फिल्म के बाद प्रियंका ने एक बार फिर सलमान खान के साथ फिल्म ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में सलमान खान, प्रियंका और सोहेल खान के साथ अमिताभ बच्चन ने भी अभिनय किया था।

    इसके बाद उनकी अगली दो फिल्मो ने बहुत ख़राब प्रदर्शन किया था। इन दोनों फिल्मो का नाम ‘चमकू’ और ‘द्रोण’ था। प्रियंका के फिल्मो के खराब प्रदशन का सफर तब समाप्त हुआ था, जब उन्होंने मधुर भंडारकर की फिल्म ‘फैशन’ में अभिनय किया था। इस फिल्म को भारतीय फैशन उद्योग के बारे में होने वाली कुछ सत्य घटनाओ के आधार पर बनाया गया था। इस फिल्म में कई फैशन मॉडल के जीवन और करियर का सच फिल्म के माध्यम से दर्शको के बीच पेश किया गया था। प्रियंका ने इस फिल्म में अपने किरदार को दर्शाने के लिए लगभग 6 किलो वजह कम किया था।

    इस फिल्म को लोगो के द्वारा बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी और फिल्म ने बहुत अच्छी कमाई भी की थी। प्रियंका के करियर को यहाँ एक प्रमुख मोड़ मिल गया था। 2008 के अंत तक प्रियंका ने करन जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना’ में अपने बोल्ड अवतार को एक बार फिर दर्शको के बीच पेश किया था। इस फिल्म में प्रियंका के साथ अभिषेक बच्चन, जॉन इब्राहिम और बॉबी देओल ने अभिनय किया था। यह फिल्म उस साल की सबसे ज़्यादा कमाई जाने वाली फिल्म के रूप में हिट हुई थी।

    इसके बाद प्रियंका ने 2012 में फिल्म ‘अग्निपथ’ में अभिनेता संजय दत्त के साथ अभिनय किया था। उसी साल, प्रियंका ने रनबीर कपूर और इलियाना डिक्रूज के साथ अनुराग बसु की फिल्म ‘बर्फी!’ में अभिनय किया था। यह फिल्म साल 1970 के दशक में सेट की गई फिल्म थी जिसमे तीन लोगों की कहानी बताई गयी थी।

    इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने एक ऑटिस्टिक महिला ‘झिलमिल चटर्जी’ का किरदार निभाया था, जिसे बोलने में बहुत दिक्कत होती है और साथ की रनबीर कपूर ने इस फिल्म में एक गूंगे व्यक्ति का किरदार अभिनय किया था। यह फिल्म इतनी हिट हुई थी की इस फिल्म को ऑस्कर की 85वी अकैडमी अवार्ड्स में बेस्ट फिल्म के लिए नामांकित किया गया था। प्रियंका चोपड़ा की उस साल 3 फिल्मो को सबसे ज़्यादा कमाए जाने वाले फिल्मो की लिस्ट में टॉप 3 में शामिल किया गया था।

    इन फिल्मो के नाम ‘अग्निपथ’, ‘डॉन 2’ और ‘बर्फी!’ थे। इसके बाद तो प्रियंका चोपड़ा ने एक के बाद एक हिट फिल्मो में अभिनय किया था। उन्होंने साल 2013 में फिल्म ‘ज़ंज़ीर’, ‘क्रिश 3’, और संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रास लीला:रामलीला’ के हिट गाने ‘राम चाहे लीला’ में डांस किया था। 2014 में उन्होंने फिल्म ‘गुंडे’ और ‘मैरी कॉम’ जैसी 2 बड़ी हिट फिल्मो में मुख्य किरदार को दर्शाया था। 2015 में उन्होंने फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में अभिनय किया था। उसी साल उन्होंने संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म ‘बाजिराओ मस्तानी’ में अभिनय किया था।

    यह फिल्म एक ड्रामा रोमांटिक फिल्म थी, जिसमे अभिनेता रणवीर सिंह ने ‘बाजिराओ’ का किरदार, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बाजिराओ की प्रेमिका और दूसरी पत्नी ‘मस्तानी’ का किरदार और प्रियंका ने बाजिराओ की दोस्त और पहली पत्नी ‘काशीबाई’ का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म को आज भी दर्शको द्वारा उसी चाव के साथ टीवी पर देखा जाता है, जैसे पहली बार देखा गया था। इस फिल्म में प्रियंका के किरदार को लोगो ने बहुत पसंद किया था। 2019 में प्रियंका ने फिल्म ‘द स्काई इस पिंक’ में मुख्य किरदार को दर्शाया था।

    प्रियंका के अंग्रेजी फिल्मो और सीरीज में किए गए अभिनय की बात करे तो उन्होंने 2015 में पहली बार अमेरिकन सीरीज ‘क्वांटिको’ में ‘एलेक्स पैरिश’ के किरदार को निभाया था। साल 2016 में प्रियंका चोपड़ा ने ‘सेथ गॉर्डन’ की एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘बेवॉच’ में अभिनेता ड्वेन जॉनसन और ज़ैक एफ्रॉन के साथ हॉलीवुड की फिल्मो में अपनी एक्टिंग की शुरुआत की थी। इस फिल्म में इन्होने ‘विक्टोरिया लीड्स’ का किरदार अभिनय किया था।

    साल 2018 में उन्होंने एक और अमेरिकन फिल्म में अभिनय किया था। इस फिल्म का नाम ‘ए किड लाइक जैक’ था। प्रियंका ने 2012 में अंग्रेज़ी गाने ‘इन माय सिटी’ में अपनी आवाज़ को इस्तेमाल किया था। यह गाना प्रियंका चोपड़ा का पहला अंग्रेजी गाना था। इसके बाद उन्होंने साल 2013 में अंग्रेजी गायक पिटबुल के साथ ‘एक्सोटिक’ में भी अपनी आवाज़ सुनाई थी। यह उनका दूसरा अंग्रेजी गाना था, जिसे उन्होंने गाया था।

    बॉलीवुड में प्रियंका ने अपना पहला गाना अपनी ही फिल्म ‘मैरी कॉम’ में ‘चारो’ को गाया था। प्रियंका ने अभिनय के अलावा साल 2010 में कलर्स टीवी के रियलिटी स्टंट शो ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाडी’ में होस्ट की भूमिका भी निभाई थी। प्रियंका एक बहुत अच्छी लेखिका भी हैं और उन्होंने अंग्रेजी अख़बार ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ में साल 2009 में ‘द प्रियंका चोपड़ा कॉलम’ में लेखिका का काम भी किया था। इसी के साथ साल 2012 में उन्होंने अंग्रेजी अख़बार ‘द टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ में ‘नो वूमेन इस मुंबई फीलस सेफ एनी लॉन्गर’ को लिखा था।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक कुल 126 अवार्ड्स को अपने नाम किया है, जिनमे से कुछ की जानकारी निचे दी गई है।

    • 2008, फिल्म ‘फैशन’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2003, फिल्म ‘अंदाज़’ के लिए ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का अवार्ड मिला था।
    • 2004, फिल्म ‘ऐतराज़’ के लिए ‘बेस्ट परफॉरमेंस इन ए नेगेटिव रोल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2011, फिल्म ‘7 खून माफ़’ के लिए ‘क्रिटिक्स अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2015, फिल्म ‘बाजिराओ मस्तानी’ के लिए ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2015, अंग्रेजी सीरीज ‘क्वांटिको’ के लिए ‘फेवरेट एक्ट्रेस इन ए न्यू टीवी सीरीज़’ और ‘फेवरेट ड्रामेटिक टीवी एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2016, उन्हें कला में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘पद्म श्री’ अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

    प्रियंका चोपड़ा का निजी जीवन

    प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के बहुत करीब हैं। वो अपने छोटे भाई सिद्धार्थ के साथ एक मजबूत रिश्ता बनाके रखती है। प्रियंका ने अपने कई सारे इंटरव्यू में बताया है की वो अपने पापा के सबसे ज़्यादा करीब थी। उनके पापा का निधन जून 2013 में हुआ था, जिसका प्रियंका की ज़िंदगी पर बहुत गहरा असर पड़ा था।

    साल 2012 में ही प्रियंका ने अपने दाय साथ पर “डैडीज़ लिल गर्ल” नाम का एक टैटू भी बनवाया था। बरेली में रहने के दौरान उनकी माँ ने अपनी ‘स्त्री रोग विशेषज्ञ’ यानी ‘गयनेकोलॉजिस्ट’ की ट्रेनिंग छोड़ दी थी क्युकी प्रियंका की माँ ने उन्हें फ़िल्म के करियर में समर्थन करने का फैसला लिया था। एक हिंदू परिवार में जन्म लेने की वजह से प्रियंका चोपड़ा हर सुबह एक छोटे से मंदिर में पूजा करती है। प्रियंका एक बहुत सुलझी हुई व्यक्ति हैं, हालाँकि, वह मीडिया के साथ अपने अनुकूल रवैये के लिए भी जानी जाती हैं, लेकिन फिर भी प्रियंका अपने निजी जीवन के बारे में सार्वजनिक रूप से बहुत सोच विचार करती रहती हैं।

    प्रियंका हालही में एक कंट्रोवर्सी में सुनाई दी थी। प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में मुख्य महिला के किरदार को दर्शाने के लिए पहले हामी भरी थी लेकिन फिर कुछ निजी कारणों की वजह से, ठीक एहम मौके पर, उन्होंने इस फिल्म से खुदको बाहर कर लिया था। इस फिल्म के निर्माता निखिल नमित ने कहा था कि उन्होंने ‘निक जोनास’ से अपनी सगाई के कारण इस फिल्म को छोड़ दिया था। निखिल ने प्रियंका पर ‘थोड़ा अव्यवसायिक’ होने का आरोप भी लगाया था।

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अगस्त 2018 में मुंबई में एक पंजाबी रीती रिवाज़ों का रोका किया था और दिसंबर 2018 में उन दोनों ने पारंपरिक हिंदू और ईसाई धर्मो के तरीकों से शादी की थी। उन दोनों ने ‘उम्मेद भवन पैलेस’, जोधपुर में अपनी शादी का समारो आयोजन किया था। प्रियंका और निक एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। निक जोनास अमेरिकन अभिनेता और गायक हैं। निक प्रियंका से लगभग 10 साल छोटे हैं।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *