Tue. Apr 23rd, 2024
    priyanka chopra

    प्रियंका चोपड़ा ने खुद को न केवल बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी साबित किया है। और यहां इस तथ्य को प्रमाणित करने के लिए एक और सबूत है। प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड रिपोर्टर सोशल क्लाइम्बर के फैसले के अनुसार नंबर 1 अमेरिकन आइडल के चार्ट में शीर्ष पर आ गयी हैं। ड्वेन जॉनसन नौ हफ्तों से नंबर 1 पर बैठे हुए थे मगर इस बार पीसी ने उन्हें पछाड़ कर ये पद हासिल किया है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें, इसके लिए सोशल मीडिया एनालिटिक्स कंपनी MVPindex द्वारा उपलब्ध कराए गए वैश्विक आंकड़ों के अनुसार, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब और गूगल प्लस पर लोकप्रिय सेलेब्स पर विचार किया जाता है। प्रियंका के 53.3 मिलियन इंस्टाग्राम पसंदीदा और सभी सोशल मीडिया चैनलों पर निरंतर जुड़ाव ने उन्हें इस जीत के लिए प्रेरित किया।

    priyanka

    इस दौरान, अभिनेत्री फ़िलहाल कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। और अपने भारतीय फैंस के लिए वह शोनाली बोस द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द स्काई इस पिंक’ लेकर आ रही हैं। फिल्म अक्टूबर में रिलीज़ होगी। उनके साथ फिल्म में फरहान अख्तर, ज़ायरा वसीम और रोहित सराफ भी नज़र आएँगे। प्रियंका एक बॉलीवुड प्रोजेक्ट का भी निर्माण कर रही हैं जो ओशो की चीफ सेक्रेटरी माँ शीला पर अहदारित होगा।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *