Fri. Apr 19th, 2024
    priyanka gandhi smriti irani

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और भाजपा नेता स्मृति ईरानी शनिवार को केरल के वायनाड का दौरा करेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

    राज्य में 23 अप्रैल को चुनाव होंगे।

    इस सीट से राहुल के मुख्य प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तुषार वेल्लापेल्ली और सीपीआई के पी.पी. सुनीर हैं।

    प्रियंका गांधी मानाथेनवाडी में जनसभा को संबोधित करेंगी और उसके बाद पुलवामा आत्मघाती हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान वसंत कुमार के परिजनों से मुलाकात करेंगी।

    उसके बाद वह किसानों की एक रैली में शामिल होंगी। फिर वह मलप्पुरम जिला जाएंगी, जहां के दो विधानसभा क्षेत्र वायनाड लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।

    वहीं केंद्रीय मंत्री ईरानी भी शनिवार को वायनाड पहुंचेंगी और रोड शो करेंगी। ईरानी उत्तर प्रदेश के अमेठी सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *