Tue. Apr 23rd, 2024
    priyanka gandhi news in hindi

    लखनऊ, 16 जुलाई (आईएएनएस)| कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार तो खुद चुनकर आई है, मगर छात्रों के चुनाव और उनकी आवाज से क्यों डरती है?

    प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, “इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भंग करने के खिलाफ आवाज उठाने पर एनएसयूआई छात्रसंघ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रशासन ने निलंबित करके काली सूची में डाल दिया है। भाजपा सरकार तो खुद चुनकर आई है। मगर छात्रों के चुनाव और उनकी आवाज से डरती क्यों है? यह तानाशाही नहीं तो क्या है।”

    गौरतलब है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में अराजकता फैलाने और अभद्र व्यवहार के आरोप में छात्र नेता अखिलेश यादव को निलंबित किया है। एनएसयूआई नेता अखिलेश को विश्वविद्यालय में काली सूची में भी डाल दिया गया है।

    इधर एनएसयूआई का दावा है कि अखिलेश यादव छात्र संघ को भंग करने का विरोध कर रहे थे जिस कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें यह सजा दी है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *