Sat. Apr 20th, 2024
    पार्टी कार्यकर्ताओं को हिम्मत देने में लगे हैं प्रियंका व ज्योतिरादित्य

    पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस सचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के राज्य प्रमुख राज बब्बर के साथ गुरुवार को एक बैठक की, जिसमें उन्होंने पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

    सूत्रों के मुताबिक यह चर्चा उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष के पद को लेकर हुई। इस निर्णय में यह बात सामने आई कि लोकसभा चुनाव में बहुत कम ही दिन शेष रह गए हैं। इस बात को मद्देनजर रखते हुए इसमें कोई फेर-बदल न किया जाए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फिलहाल यूपी में पार्टी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।

    अन्य सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी व सिंधिया के साथ पहले हुई बैठकों में प्रियंका ने राज बब्बर की बतौर प्रभावी चरित्र काफी तारीफ की थी लेकिन संगठन के संचालन को लेकर सवाल भी किए थे।

    सूत्रों से मिली सूचना के बाद उत्तर प्रदेश के दो राज्य अध्यक्ष होने की अटकलें भी खारिज हो गई हैं।

    कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश में हुई पिछली बैठक देर रात तक चली थी। उसके बाद 15-गुरुद्वारा रकाबगंज रोड दिल्ली में स्थित कांग्रेस के वार रुम में भी देर रात तक बैठक हुई थी।

    प्रियंका गांधी वाड्रा को हाल ही में कांग्रेस सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें लोकसभा चुनाव 2019 में पूर्वी उत्तर का भार भी सौंपा गया है। सपा-बसपा ने गठबंधन करके सीटों के बंटवारे की घोषणा भी कर दी है। अब कांग्रेस पार्टी कुल 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने वाली है। हालांकि अखिलेश व मायावती ने कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली अमेठी व रायबरेली की सीट पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *