Thu. Apr 18th, 2024
    प्रियंका गाँधी कांग्रेस

    प्रियंका गाँधी के निजी सहायक ने प्रियंका गाँधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की सभी अटकलों को अर्थहीन बताया है। इससे पहले कांग्रेस की बैठक में सोनिया गाँधी द्वारा अध्यक्ष बदलने पर लोगों ने प्रियंका गाँधी के नाम पर चर्चा करनी शुरू कर दी थी। इसपर पूछे जाने पर प्रियंका गाँधी के निजी सहायक पी सहाय ने मीडिया को बताया कि, ‘यह बकवास है। बैठक में ऐसी किसी बात पर कोई चर्चा नहीं हुई है।’

    जाहिर है 8 अगस्त की कांग्रेस बैठक के बाद से ही प्रियंका गाँधी के अध्यक्ष बनने पर चर्चाएं हो रही है। बैठक में सोनिया गाँधी ने पार्टी अध्यक्ष को बदलने के संकेत दिए थे। इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जैसे मनमोहन सिंह आदि ने प्रियंका गाँधी के नाम का सुझाव दिया था। मनमोहन सिंह ने कहा कि इस विशाल पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका गाँधी का नाम उचित होगा। हालाँकि पूछे जाने पर प्रियंका गाँधी के निजी सहायक ने ऐसी कोई भी खबर को साफ़ मना कर दिया है।

     

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।