Fri. Mar 29th, 2024
    ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम प्रियंका कलंत्री ने साझा की अपनी खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट की तसवीरें

    टीवी शो ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में अपने किरदार के लिए मशहूर, अभिनेत्री प्रियंका कलंत्री पहली बार माँ बनने जा रही हैं। उनके पति विकास कलंत्री और वह जल्द अपनी ज़िन्दगी में एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। दोनों ने अपनी खूबसूरत शादी का सफ़र 2012 में शुरू किया था। और अब प्रियंका और विकास अपनी ज़िन्दगी के नए पढ़ाव में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं।

    रंग बदलती ओढ़नी फेम अभिनेत्री ने हाल ही में मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है जिसकी तसवीरें प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की है। इन तस्वीरो में प्रियंका किसी डॉल से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी है जिसमे उनका बेबी बंप भी सांफ देखा जा सकता है। अभिनेत्री अपने आखिरी तिमाही में हैं और जल्द खुशखबरी दे सकती हैं।

    https://www.instagram.com/p/BzssZcyHMbn/?utm_source=ig_web_copy_link

    अभिनेत्री ने फोटोशूट की तसवीरें साझा करते हुए, कैप्शन में लिखा-“अपने छोटे बच्चे को अंदर रखने की इस पूरी यात्रा ने मुझे सबसे अधिक खुशहाल व्यक्ति बना दिया है। केवल एक माँ इस तरह का बिना शर्त वाला प्रेम समझ सकती है। बेबी से जल्द मिलने का इंतज़ार करते वक्त, खुद को लाढ कर रही हूँ और आराम फरमा रही हूँ।”

    अपनी गर्भावस्था के दौरान प्रियंका स्टाइलिश आउटफिट्स में पोज़ देखी जा सकती हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट फैशनेबल तस्वीरों से भरा पड़ा है। लॉन्ग गाउन, शॉर्ट और मैक्सी ड्रेसेस से लेकर ट्रेडिशनल वियर तक, प्रियंका मैटरनिटी लुक कैरी कर रही हैं। वह सभी आउटफिट्स में खूबसूरत लग रही हैं। गर्भावस्था की चमक उनके चहरे पर स्पस्ट देखी जा सकती है।

    https://www.instagram.com/p/BzpFlFOnL03/?utm_source=ig_web_copy_link

    यह विकास और प्रियंका का पहला बच्चा है और वे पितृत्व चरण में प्रवेश करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। प्रियंका अपने टीवी शो ‘रंग बदली ओढ़नी’ के लिए जानी जाती हैं, जबकि विकास एक लोकप्रिय अभिनेता हैं, जो कई फिल्मों में दिखाई दिए हैं। लेकिन अब अभिनेता अपने मनोरंजन कंपनी में अपने पिता के साथ काम करने में व्यस्त हैं।

     

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *