Wed. Apr 24th, 2024
    मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर

    विपक्ष के आरोप को खारिज करते हुए कि भाजपा शासन में लोकतंत्र खतरे में हैं। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने कहा कांग्रेस इस तरह की टिप्पणी कर रही हैं क्योंकि वह मुख्यधारा की पार्टी से “फ्रिंज पार्टी” में सिकुड गई हैं और भविष्य के चुनाव में इनका कोई मौका नही हैं।

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना हैं अगर मोदी आते हैं, तो दोबारा चुनाव नही होंगे। यह गलत हैं। मोदी 2014 में जीते थे और अब 2019 में चुनाव हो रहे हैं। राजस्थान के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी ने कहा, चुनाव 2024, 2029 भी होंगे लेकिन कांग्रेस का इन चुनाव में कोई मौका नही हैं।

    उन्होंने कहा, कांग्रेस मुख्यधारा की पार्टी थी और अब वह टुकड़े टुकड़े गिरह के साथ साईडिंग पार्टी बन गई हैं। कांग्रेस यह प्रमाण पत्र दे रही हैं कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हैं। उन्होंने इस तरह की रक्षा की हैं।

    सीएम गहलोत ने अपनी सार्वजनिक जनसभा में कहा, लोकतंत्र और संविधान मोदी शासन के तहत खतरे में हैं और अगर मोदी फिर से सत्ता में आते हैं तो शायद दोबारा चुनाव न हो।

    केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भरोसा दिलाया की भाजपा 2014 के मुकाबले अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी और एनडीए को दो तिहाई बहुमत मिलेगा।

    प्रकाश जावड़ेकर कहा,  दो चरणों के चुनाव के बाद, भाजपा अपनी प्रचंड जीत के बारे में निश्चित हैं। हम अपने 2014 के आकड़ों को सुधारेंगे और अपने दम पर 300 का आकड़ा को पार करेंगे और एनडीए के पास दो तिहाई का बहुमत होगा। उन्होंने कहा हम देश भर के सभी राज्यों में लोगों का समर्थन प्राप्त कर रहे हैं और विपक्ष पूरी तरह से घबराया हुआ हैं। वह आसन्न हार का सामना कर रहे हैं और इस लिए वह इस तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    उन्होंने कहा, विपक्षी दलों ने ईवीएम मशीनों के खिलाफ शिकायत की जोकि उनके हार के ड़र को दिखाता हैं।

    उन्हे पता हैं कि वह हारने वाले हैं इसलिए आज से आज से वह मैदान तैयार कर रहे हैं और अपनी हार के कुछ बहाने ढूंढ रहे हैं। यह हाल कांग्रेस और विपक्षी दलों का हैं। हम पूरी से आश्वसत हैं कि लोग मोदी के नेतृत्व का जवाब दे रहे हैं और वह चाहते हैं कि मोदी फिर से पीएम बने।

    कांग्रेस नेताओं पर गालियां देने और जातिवादी टिप्पणियां देने के आरोप लगाते हुए, जावड़ेकर ने चुनाव आयोग पर इस तरह की टिप्पणियों पर ध्यान देने की मांग की।

    राजस्थान में भी, सीएम गहलोत देश के राष्ट्रपति पर जातिवादी टिप्पणी की थी। चुनाव आयोग को इस पर ध्यान देने की जरूरत हैं क्योकि इतिहास में कभी भी देश के राष्ट्रपति को चुनावी चर्चा में नही लाया गया। उन्होंने कहा यह कांग्रेस ही थी जो उनकी जाति को बताती हैं और उनकी जाति को न केवल अनैतिक और गैरकानूनी बताती हैं।

    यह पुछे जाने पर की भाजपा शिकायत दर्ज करेगी, मंत्री ने कहा पार्टी की राज्य इकाई ने नई दिल्ली में पार्टी के कानूनी सेल के लिए सभी प्रासंगिक तथ्यों को भेज दिया हैं।

    जावड़ेकर ने कहा, भाजपा राज्य की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

    राजस्थान में 25 लोकसभा सीटे हैं और भाजपा 24 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं और एक सीट आरएलपी को दी हैं, जिसके अध्यक्ष विधायक हनुमान बेनीवाल हैं, जो खुद नागौर सीट से आरएलपी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *