Sat. Apr 20th, 2024
    पेट्रोल डीजल

    सोमवार को पेट्रोल के भाव में लगातार पांचवे दिन गिरावट दर्ज की गयी और इसके साथ डीजल के भावों में भी कमी देखि गयी। पेट्रोल की कीमतें मुख्या महानगरो में जहां 10 से 16 पैसों तक कम हो गयी वहीँ डीजल 8 से 12 रूपए तक सस्ता हो गया। बतादें की पिछले पांच दिन से पेट्रोल के भावों में गिरावट दर्ज की जा रही है।

    दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के भाव :

    सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के भाव 15 पैसे सस्ते हो गए। इसके साथ पेट्रोल वहां अब 70.59 पैसे प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसके साथ डीजल के भाव भी दिल्ली में 10 पैसे से कम हो गया है और 65.61 रूपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

    अन्य महानगरों में कीमत :

    मुंबई शहर में रविवार को पेट्रोल 76.37 पैसे प्रति लीटर पर बिक्री कर रहा था और सोमवार को इसके भावों में गिरावट आई और अब यह 76.22 पैसे प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। डीजल के सोमवार को दाम रविवार से 11 पैसे गिरकर अब 68.70 हो गया है।

    चेन्नई और कोलकाता जैसे अन्य दो मेट्रो शहरों में, पेट्रोल की कीमतें क्रमशः 16 पैसे और 14 पैसे की गिरावट के साथ क्रमशः 73.27 रुपये और 72.70 रुपये हो गई। इन शहरों में डीजल क्रमशः 10 पैसे सस्ता होकर 69.31 रुपये और 67.39 रुपये हो गया।

    क्यों होता है इंधन के दाम में बदलाव ?

    इंधन के खुदरा दामों का मुख्य कारक इसके थोक के भाव को माना जाता है। इसके बैरल के भाव बढ़ने से इसका भी दाम बढ़ जाता है एवं बैरल के भाव कम होने से पेट्रोल एवं डीजल के भावों में भी गिरावट आती है।

    बैरल के भाव उसकी मांग एवं आपूर्ति के कारण बढ़ते एवं घटते है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स शुक्रवार को $54 से भी नीचे 53.82 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। यह 2017 की दूसरी तिमाही के बाद से सबसे निचला स्तर है। यह पिछले हफ्ते 12 फीसदी से अधिक गिर गया था। 

    हाल ही में डीजल-पेट्रोल के घरेलु भावों में गिरावट का मुख्य कारण अंतर्राष्ट्रीय दामों में गिरावट है। इसके अलावा रूपए और डॉलर के विनिमय दर में सुधार से भी पेट्रोल-डीजल के दामो में गिरावट होती है।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *