Fri. Apr 19th, 2024
    पेट्रोल डीजल

    सोमवार को लगातार पांचवे दिन बड़ी इंधन विक्रेता कंपनियों द्वारा इंधन के दाम बढ़ा दिए गए। सोमवार को मूल्यों में संशोधन के बाद जहां पेट्रोल 18-20 पैसे महंगा हो गया वहीँ डीजल के दामों में 26 से 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली।

    दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के भाव:

    दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल का मूल्य 70.55 रूपए प्रति लीटर था लेकिन शनिवार को यह 17 पैसों से बढ़कर 70.72 पैसे प्रति लीटर बिक रहा था। इसी के साथ डीजल के दाम भी शुक्रवार की 64.97 रूपए प्रति लीटर की कीमत से 19 पैसे बढ़कर शनिवार 65.16 रूपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा था।

    सोमवार के संशोधन के बाद पेट्रोल का भाव अब 71.14 रूपए हो गया है एवं इसके साथ डीजल का भाव सोमवार 65.71 रूपए प्रति लीटर पर पहुँच गया है।

    अन्य महानगरों में दाम :

    दिल्ली के अलावा मुंबई में भी पेट्रोल के दाम में समान दर की बढ़ोतरी देखने को मिली। मुंबई में पेट्रोल शुक्रवार की कीमत से 17 पैसे बढ़कर शनिवार को प्रति लीटर 76.35 रूपए हो गया था। एक लीटर डीजल की कीमत आज 68.22 रुपये हो गयी थी, जोकि शुक्रवार से 20 पैसे अधिक थी।

    इसके बाद आज के दिन मुंबई में पेट्रोल 76.77 रूपए प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है एवं डीजल के भाव मुंबई में 68.81 रूपए प्रति लीटर हो गए हैं।

    कोलकाता एवं चेन्नई में रविवार के दामों के मुकाबले सोमवार को पेट्रोल के दाम क्रमशः 18 एवं 20 पैसे बढ़कर 73.23 रुपुय प्रति लीटर और 73.85 रूपए प्रति लीटर हो गए हैं।

    क्यों बढ़ रहे हैं दाम :

    यह बात उल्लेखनीय है की भारत ऊर्जा की ज़रूरतों की भरपाई के लिए 80 प्रतिशत निर्ह्यात करता है। यानी ये इंधन दुसरे देशों से खरीदता है। अब यदि वे दुसरे देश इंधन के दामों में बढ़ोतरी कर देते हैं या आपूर्ति कम कर देते हिं तो अंतर्राष्ट्रीय दामों में बढ़ोतरी हो जाती है। इससे घरेलु दामों को भी बढ़ाना पड़ता है।

    इंधन के दामों पर मुख्या रूप से प्रभाव डॉलर एवं रूपए का विनिमय दर भी डालता है। यदि रूपया कमजोर पड़ता है तो भी इंधन के भावों में तेजी देखने को मिलती है।

    क्या है हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय दाम :

    कच्चे तेल के अंतर्राष्ट्रीय दाम फिलहाल 63 डॉलर प्रति बैरल हैं जिससे पेट्रोल डीजल के दामों में इजाफा हो रहा है। हाल ही में आ रही ख़बरों के मुताबिक़ US-चीन के बीच ट्रेड वॉर टेंशन कम होने की उम्मीद से भी तेजी बन रही है। इसके चलते तेल की कीमतों में और उछाल आने की उम्मीद है।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *