Fri. Mar 29th, 2024
    'दीया और बाती हम' फेम पूजा शर्मा ने दिया अपनी दूसरी बेटी को जन्म, देखिये तसवीरें

    टीवी अभिनेत्री पूजा शर्मा (Pooja Sharma), जिन्हें आखिरी बार ‘दीया और बाती हम’ में देखा गया था, उन्होंने अपने पति पुष्कर पंडित के साथ मिलकर अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। दंपति एक बच्ची के अभिभावक बन गए। पति-पत्नी ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ खुशखबरी साझा की।

    पुष्कर ने अपनी बेटी वियाना की कुछ तस्वीरें अपनी नवजात बहन को पकड़े हुए पोस्ट कीं। पूजा की बड़ी बेटी अपनी छोटी बहन को देखकर बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रही है और बार बार उसे किस दे रही है और उसके साथ खेल रही है। तसवीरें देखने में बहुत ही क्यूट हैं। देखिये यहाँ-

    https://www.instagram.com/p/BzCdNJ1BWpn/?utm_source=ig_web_copy_link

    पुष्कर दूसरी बार एक बच्ची का पिता बनकर बहुत सातवे आसमान कर पहुँच गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने चाहनेवालो के साथ इस खबर को साझा करते हुए लिखा-“मेरी दो नन्ही परियां। इससे ज्यादा और कुछ नहीं मांग सकता था। वियाना अपनी छोटी बहन का गर्मजोशी से स्वागत कर रही है। धन्यवाद भगवान। धन्यवाद पूजा।”

    पुष्कर और पूजा की एक बड़ी बेटी है जिसका जन्म 16 अगस्त 2017 को हुआ था।

    https://www.instagram.com/p/BZfmMtdBAx8/?utm_source=ig_web_copy_link

    पूजा, जिन्होंने रुक जाना नहीं के साथ टीवी पर अपनी शुरुआत की, वह 2016 में निर्देशक पुष्कर पंडित के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। पूजा और पुष्कर की मुलाकात इसी शो में काम करते वक़्त हुई थी। बल्कि, वह पूजा के शो के निर्देशक थे।

    अभिनेत्री फिलहाल ब्रेक पर हैं और मातृत्व के चरण का आनंद ले रही हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने परिवार की क्यूट क्यूट तस्वीरें साझा करती रहती हैं। काम के मोर्चे पर, पूजा को आखिरी बार ‘दीया और बाती हम’ में पूर्वा के रूप में देखा गया था। अभिनेत्री ने उसी चैनल पर ‘तू मेरा हीरो’ में भी अभिनय किया।

    https://www.instagram.com/p/BJPDnwuB_8o/?utm_source=ig_web_copy_link

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *