Sat. Apr 20th, 2024
    पुल्लिंग शब्द

    विषय-सूचि

    पुल्लिंग की परिभाषा

    वे संज्ञा शब्द जो हमें पुरुष जाति के व्यक्ति, वस्तु आदि का बोध कराते हैं, वे पुल्लिंग शब्द कहलाते हैं। जैसे:

    • सजीव : बकरा, घोड़ा, लड़का, आदमी, शेर, हाथी, भेड़िया, खटमल, बन्दर, कुत्ता, बालक, शिशु, पत्रकार, राजा, राजकुमार आदि।
    • निर्जीव : रुमाल, कपड़ा, रक्त, रबर, शहद, सोना, वसंत, लगान, फल, धन, पत्थर, नशा, नक्शा, पोषण, भाग्य, मटर, धंधा, दबाव आदि।

    पुल्लिंग शब्द के उदाहरण

    1. पर्वतों के नाम :

    जैसे : एवेरेस्ट, विन्ध्याचल, हिमालय, आल्प्स, कंचनजंगा आदि।

    2. देशों के नाम :

    जैसे : ऑस्ट्रेलिया, भारत, नेपाल, श्री लंका, अमेरिका, भारत, चीन आदि।

    3. नक्षत्रों के नाम :

    जैसे : सूरज, चाँद, बृहस्पति, शुक्र, मंगल आदि।

    4. द्रवों के नाम :

    जैसे : दूह, दही, पानी, तेल, नीर, घी, शरबत, जूस आदि।

    5. महासागरों के नाम :

    जैसे: प्रशांत महासागर, हिन्द महासागर, अरब महासागर आदि।

    6. अनाजों के नाम :

    जैसे: गेहूं, बाजरा, चना, ज्वार, मूंग, जौ आदि।

    7. कुछ प्राणीवाचक शब्द जो हमेशा पुरुष जाती का बोध कराते हैं :

    जैसे: भेदिया, खरगोश, आदमी, लड़का आदि।

    8. रत्नों के नाम :

    जैसे: हीरा, नीलम, माणिक्य, मूंगा, मोती, हीरा आदि।

    9. फूलों के नाम :

    जैसे: कमल, गुलाब, गेंदा, मोतिया, सूरजमुखी आदि।

    10. शरीर के अंग :

    जैसे : हाथ, पैर, बाल, चेहरा, गला, सिर, कान, नाक, मस्तक, हृदय आदि।

    11. आकारांत संज्ञा पुल्लिंग होती हैं।

    जैसे: गुस्सा, चश्मा, पैसा, छाता आदि।

    12. दिनों के नाम :

    जैसे : रविवार, शनिवार, सोमवार, बुधवार, गुरुवार आदि।

    13. धातुओं के नाम :

    जैसे: सोना, चांदी, लोहा, पीतल, पारा, ताम्बा आदि।

    14. महीनों के नाम :

    जैसे: दिसंबर, सितम्बर, अगस्त, जून आदि।

    15. पेड़ों के नाम :

    जैसे: बरगद, नीम, पीपल, संतरा, जामुन, अमरुद, बबूल आदि।

    16. समय के नाम :

    जैसे: घंटा, पल, क्षण आदि।

    17. वर्णमाला के अक्षरों के नाम :

    जैसे: अ, आ, ऊ , क , ख आदि।

    18. समूहवाचक संज्ञा :

    जैसे: मंडल, समाज, पंचायत, वर्ग, मोहल्ला, दल, समूह आदि।

    कुछ पुल्लिंग शब्दों का वाक्य में प्रयोग :

    • वजन : मेरा वजन बढ़ता ही जा रहा है।
    • लक्ष्य : मुझे मेरा लक्ष्या प्राप्त करने से कोई भी नहीं रोक सकता।
    • शनि : तुम्हारे सिर पर शनि की दशा है।
    • वन : मैं वन में जाना चाहता हूँ।
    • शंख : मेरा शंख बजता ही नहीं है।
    • घी : आजकल घी बहुत महँगा हो रहा है।
    • दंड : तुम्हे दंड अवश्य मिलना चाहिए।
    • निशान : थप्पड़ से मेरे गाल पर निशान पद गया।
    • धक्का : किसी ने मुझे बहुत तेज़ धक्का मारा।
    • फर्श : तुम्हारा फर्श देखने में बहुत गंदा लग रहा है।
    • जख्म : तीर लगने से मेरे छाती में जख्म हो गया।
    • आलस्य : हमें आलस्य नहीं करना चाहिए।
    • औजार : मुझे यह औजार खरीदना है।
    • फर्ज़ : तुम्हारी रखवाली करना तो मेरा फर्ज़ था।
    • कफ़न : मेरे सिर पर कफ़न बंधा रहता है।

    पुल्लिंग शब्दों या इससे सम्बंधित किसी भी विषय में यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    One thought on “पुल्लिंग किसे कहते हैं? पुल्लिंग शब्द, उदाहरण”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *