Fri. Mar 29th, 2024
    vladimir putin and xi jinping

    चीन (China) के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने शनिवार को अपना 66 वां जन्मदिन अपने करीबी दोस्त रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के साथ मनाया था। रूसी राष्ट्रपति ने चीनी राष्ट्रपति को जन्मदिन की भेंट में आइसक्रीम दी है। चीन में दोनो आला नेताओं की चर्चा को दुर्लभ लाइव दिखाया जा रहा था हालांकि इसमें से अधिक की असल जन्मदिन की तारीख का खुलासा नही किया जाता है क्योंकि वह राज्य का रहस्य होता है।

    स्टेट टेलीविज़न की तस्वीरों के मुताबिक शी और पुतिन हाथ मे शैम्पिन के ग्लास लेकर एक होटल में खड़े हैं। यह होटल तजाकिस्तान की राजधानी दुशांबे में हैं। जहां दोनो नेता क्षेत्रीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए एकत्रित हुए हैं।

    पुतिन ने शी को रूसी आइसक्रीम दी थी इसमे फ्लेवर नहीं बताया था लेकिन रिटर्न गिफ्ट में शी ने पुतिन को चीनी चाय की पत्ती दी थी। शी ने पुतिन का शुक्रिया अदा किया और कहा कि चीन में पुतिन बेहद मशहूर है।

    स्टेट टेलीविज़न की वेबसाइट पर तस्वीरों के मुताबिक, दोनो नेताओं के समक्ष व्हाइट रंग का केक है जो लाल और नीले फूलों से सजा हुआ है और इसमे चीनी भाषा मे कुछ लिखा हुआ है जिसका मतलब “गुड फार्च्यून डबल सिक्स” है।

    अलबत्ता यह स्पष्ट नही है कि चीनी राष्ट्रपति ने केक का टुकड़ा खाया है या नही।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *