Thu. Mar 28th, 2024
    भारत और नेपाल

    नेपाल के प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को तीन विभिन्न भाषाओं हिंदी,अंग्रेजी और गुजराती में 69 वें जन्मदिन की शुभकामनाये दी थी। अंग्रेजी में ट्वीट कर कहा कि “प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को तहे दिल से जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आपकी अच्छी सेहत, ख़ुशी और तंदुरुस्ती की कामना करता हूँ। हम भारत और नेपाल के संबंधों को मज़बूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करना जारी रखेंगे।”

    पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके प्रशंसको और शुभचिंतको की शुभकामनाओं की सोशल मीडिया पर बाढ़ सी आ गयी है। भारत में प्रधानमन्त्री के जन्मदिन के सात विभिन्न हैस्टेग 10 शीर्ष ट्रेंड्स में शुमार है। भारत में हैश्टेग हैप्पी बर्थडे नरेंद्र मोदी टॉप ट्रेंड में है।

    सोमवार की रात को अहमदाबाद में पीएम मोदी का निवासियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया था। एअरपोर्ट के बाहर उनके समर्थक प्रधानमन्त्री कजा उत्साह बढ़ा रहे थे और उनके लिए नारे लगा रहे थे। आज मध्यरात्रि में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मोदी के जन्मदिन जश्न इंडिया गेट में मनाया था।

    सोमवार को गुजरात में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर 69 फीट लम्बा केक काटा था। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितम्बर 1950 में गुजरात में हुआ था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *