Fri. Apr 19th, 2024
    parul chauhan

    शादियों का सीजन चल रहा है तो ऐसे में हमारा टीवी इंडस्ट्री कैसे पीछे रह जाता। दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक की शादी के बाद, खबरें आई थी कि कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ आज शादी करने वाले हैं। और इतने में ही ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ की स्वर्णा यानी पारुल चौहान भी आज शादी के बंधन में बंध गयी हैं।

    बुधवार की सुबह, पारुल चौहान ने अपने मंगेतर चिराग ठक्कर से शादी कर ली है। दोनों ने पारंपरिक समारोह में अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की उपस्थिति में सात फेरे लिए।

    पारुल ने एक लाल बनारसी साड़ी के साथ मैरून रंग का दुपट्टा ओढा हुआ था। उनका मेकअप काफी सादा था और उन्होंने सोने के आभूषण पहने हुए थे। वे दुल्हन के रूप में काफी खूबसूरत लग रही थी। वही दूसरी और उनके दुल्हे राजा चिराग ने शेरवानी के साथ एक मैरून मखमल की शाल पहनी हुई थी।

    शादी की तस्वीरे और विडियो आप यहाँ देख सकते हैं-

    https://www.instagram.com/p/BrRhg2WAiRe/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BrRytNqgxux/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BrSNQwAFvlv/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BrSNW1DFYjr/?utm_source=ig_web_copy_link

    पारंपरिक शादी समारोह के बाद दोनों कोर्ट विवाह के लिए भी जाएँगे। बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में पारुल ने बताया था कि उनके परिवारवाले और उनके दोस्त उनके शादी करने का इंतज़ार कर रहे हैं।

    उन्होंने ये भी बताया कि मुंबई में उनके कोर्ट विवाह के बाद, नवविवाहित जोड़ा पारुल के गृहनगर लखीमपुर खेरी(उत्तर प्रदेश) में एक छोटा सा समारोह भी रखेगा। जिसके बाद, वो दोनों मुंबई में अपने परिवार और दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *