Wed. Apr 24th, 2024
    pakistan's prisoners

    पाकिस्तान ने सोमवार को अपने जेल में कैद 261 भारतीय कैदियों की सूची को सुपुर्द किया था। इस्लमाबाद ने भारतीय उच्चायोग को तह सूची सौंपी है। पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में 52 नागरिक कैदियों और 209 मछुवारों को कैद रखा हुआ है। ये तो शायद भारतीय है या उनके भारतीय होने की उम्मीद है।

    साल 2008 में भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक पहुंच समझौते पर हस्ताक्षार किये थे। इसके तहत दोनों देशों को एक वर्ष में दो बार यानी 1 जनवरी और 1 जुलाई को ऐसी सूचियों को साझा करना होता है।

    1 जनवरी को पाकिस्तान ने 54 नागरिकों कैदियों की सूची और हिरासत में 483 मछुवारो की सूची साझा की थी। भारत ने इसके बदले इस्लामाबाद को 249 पाकिस्तानी नागरिकों कैदियों और 98 मछुवारो की फेरहिस्त साझा की थी।

    पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान सम्बन्ध में तनावग्रस्त माहौल बना हुआ है। दोनों ही देश शान्ति के लिए सभी प्रभावी कदम उठाने की कोशिश में जुटे हैं। पाकिस्तान ने भी भारत के 360 कैदियों को सिलसिलेवार तरीके से रिहा किया था।

    भारत के विभागों ने 15 मई को 19 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा कर दिया है। वे अट्टारी-वाघा सीमा से अपने घर वापस लौट गए हैं। इन पाकिस्तानी नागरिकों पर जासूसी से देश में गैरकानूनी तरीके से रहने के भी आरोप लगे थे।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *