Fri. Mar 29th, 2024
    पाकिस्तान

    पाकिस्तान के दक्षिण पूर्वी प्रान्त सिंध से एक और हिन्दू लड़की का अपहरण एक मुस्लिम व्यक्ति ने कर लिया है और लड़की के परिवार ने आरोप लगाया कि युव्तो को जबरन इस्लाम धर्म कबूल करवाया गया है। इससे पहले उत्तरी सिंध के घोटकी गाँव से ताल्लुक रखने वाली हिन्दू छात्रा नम्रता चांदनी की हत्या कर दी गयी थी।

    चांदनी बीते हफ्ते अपने कमरे में चारपाई पर पड़ी हुई मिली थी और उनके गले में एक रस्सी बंधी हुई थी। उनका कमरा भी अन्दर की तरफ से बंद था। नम्रता के भाई विशाल ने कहा कि शुरूआती जांच को देखकर लग रहा था कि यह एक हत्या है। हालाँकि पुलिस और विभाग इसे खुदखुशी का मामला करार दे रहे थे।

    नम्रता की मौत की गुत्थी ने जबरन धर्मपरिवर्तन के मामले को भी उठाया था। जबरन धर्मांतरण के हालिया मुद्दों ने पाकिस्तान में धार्मिक उत्पीडन के मामलो को रेखांकित किया है। हर वर्ष 12 से 28 वर्ष तक की करीब 1000 युवा सिंध लडकियों को अगवा किया जाता है। उनका जबरन इस्लाम में धर्मांतरण कर मुस्लिम युवको से शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है।

    पाकिस्तान में हाल ही में ऐसे कई मामले हुए हैं जिसमे हिन्दू, सिंख और ईसाई लडकियों का इस्लाम में जबरन धर्मांतरण किया जाता है और उनका निकाह मुस्लिम पुरुषो से कर दिया जाता है। पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री इमरान खान कश्मीर में अत्याचार रोकने के लिए चीन की सहायता की मांग कर रहे हैं।

    भारत ने जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य के दर्जे को हटा लिया था और इसके बाद से ही भारत और पाकिस्तान के सम्बन्ध तनावपूर्ण है। इमरान खान ने कश्मीर मामले का अन्तरराष्ट्रीयकरण करने की भरसक कोशिश की थी लेकिन उन्हें कामयाबी हाथ नहीं लगी थी।

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत की अनौपचारिक यात्रा पर आने वाले है और इससे पहले ही पाक पीएम ने बीजिंग की यात्रा कर ली थी। भारत के मुताबिक, कश्मीर एक द्विपक्षीय मामला है और इसमें किसी तीसरे पक्ष की दखलंदाज़ी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *