Fri. Apr 19th, 2024
    विदेश मंत्री

    सऊदी अरब के विदेश मंत्री आदेल बिन अहमद अल जुबिर बुधवार को पाकिस्तान पन्हुचेगे और पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व के साथ क्षेत्रीय विकास पर चर्चा करेंगे। नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच कश्मीर को लेकर काफी तनाव बढ़ गया है। एक दिवसीय यात्रा के दौरान अल जुबैर पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री इमरान खान, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और सेनाध्यक्ष जावेद कमर बाजवा के साथ मुलाकात करेंगे।

    इससे पूर्व मंत्री मार्च में पाकिस्तान की यात्रा पर आये थे ताकि भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई हमले के बाद उपजे तनाव को कम किया जा सके। भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में चरमपंथियों के ठिकाने पर हवाई हमला किया था।

    विदेश मंत्री के आगमन की खबर से पूर्व प्रधानमन्त्री इमरान खान ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फ़ोन पर बातचीत की थी। इस्लामाबाद कश्मीर मामले का अंतर्राष्ट्रीयकरण करने की कोशिशो में जुटा हुआ है। भारत ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल  370 को हटा दिया था।

    भारत के इस कदम से पाकिस्तान बौखला गया था और इस मामले को खुद को बिल्कुल अलग थलग पाया था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के बैठक में भी पाकिस्तान को मात मिली थी। साथ ही रूस, फ्रांस और अमेरिका जैसे देशो ने भी भारत के पक्ष का समर्थन किया था और इसे भारत का अंदरूनी मामला बताया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *