Thu. Apr 18th, 2024
    भारत पाकिस्तान कैदी

    अधिकारिक सूचना के मुताबिक पाकिस्तान के विभाग ने सोमवार को भारत के 16 मछुवारों को गिरफ्तार कर लिया था। पाकिस्तानी विभाग ने आरोप लगाया कि मछुवारे पाकिस्तान के इलाके में अवैध गतिविधि कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक एक अभियान के तहत पाकिस्तान की मेरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी ने मछुवारों को गिरफ्तार किया था।

    भारत के सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मछुवारों की तीन नौकाओं को भी कब्जे में लिया गया है। मछुवारों के खिलाफ कराची के डॉक पुलिस स्टेशन में परिवाद दर्ज की जा चुकी है।

    पाकिस्तान और भारत के विभाग निरंतर एक-दूसरे के देश के मछुवारों को गिराफ्तार करते रहते हैं। भारत और पाकिस्तान की जल सीमा की पहचान के लिए कोई उपयुक्त तंत्र मौजूद नहीं है। अरब समुन्द्र में दोनों राष्ट्रों के बॉर्डर के भान न होने के कारण मछुवारों को अनैतिक रूप से गिरफ्तार कर लिया जाता है।

    इन मछुवारों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया जाता है। जब तक रिहाई के कोई आदेश न आये। हाल ही में श्रीलंका ने भारत के 11 मछुवारों को गिरफ्तार कर लिया था। भारत के दक्षिणी समुद्री इलाके से आये दिन मछुवारों की गिरफ्तारी की खबर आती रहती है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *