Fri. Mar 29th, 2024
    भारत और पाकिस्तान

    पाकिस्तान ने सोमवार को लाइन ऑफ़ कंट्रोल से पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन का प्रतिकार करने पर भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव आलूवालिया को तलब किया है। सेना के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिक छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी और रविवार को मोर्टार से गोलंदाजी को अंजाम दिया था।

    भारत-पाक संघर्षविराम का उल्लंघन

    इस्लामाबाद ने दावा किया कि पाकिस्तानी प्रशासित कश्मीर के दो नागरिको 60 वर्षीय सलामत बीबी और 13 वर्षीय जीशान अयूब की उल्लंघन के दौरान हत्या हुई है जबकि तीन अन्य लोगो की गोलियों से जख्मी होने की खबर है। नई दिल्ली ने निरंतर आग्रह किया है कि पाकिस्तान दोनों देशो के बीच हुए साल 2003 के संघर्षविराम समझौते का पालन करे।

    नई दिल्ली ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी कर दिया था और इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। बीते महीने इस्लामाबाद में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया को पाकिस्तान ने इस्लामाबाद से वापस बुलवाने का आग्रह किया था।

    पाकिस्तान कश्मीर मामला का अंतर्राष्ट्रीयकरण करने के नाकाम रहा है और इससे निराश पाकिस्तानी प्रधानमन्त्री इमरान खान ने वैश्विक समुदाय पर इस मामले को अनदेखा करने का आरोप लगाया है क्योंकि 1.2 अरब मज़बूत लोगो का भारत एक उभरता बाजार है।

    भारत ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी कर दिया था और पाकिस्तान ने विभिन्न वैश्विक मंचो पर इस मुद्दे को उठाया था लेकिन उसे निराशा ही हाथ लगी थी। भारत ने अपनी स्थिति को स्पष्ट किया है कि यह भारत का आंतरिक मामला है और इसमें किसी तीरसे पक्ष की दखलंदाज़ी को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *