Thu. Mar 28th, 2024
    भारत और पाकिस्तान

    पाकिस्तान ने सोमवार को भारतीय उच्चायुक्त गौरव आलूवालिया को एक बार फिर तलब किया है और यह बीते आठ दिनों में पांचवी दफा है। यह समन एलओसी पर भारतीय सैनिको द्वारा कथित संघर्षविराम के उल्लंघन पर दिया गया है। आलूवालिया को समन पाकिस्तान के लिए दक्षिण एशिया और सार्क के डायरेक्टर जनरल मोहम्मद फैसल ने दिया था।

    एलओसी के नजदीक नगरी गाँव में कथित संघर्षविराम के उल्लंघन से तीन पाकिस्तानी सैनिको की मौत हुई थी। पाकिस्तान की तरफ से संघर्षविराम के उल्लंघन की शुरुआत रविवार को हुई थी। इस गैर बद्काऊ गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी जवाब दिया था।

    नई दिल्ली ने निरंतर पाकिस्तान से दोनों देशों के बीच हुए साल 2003 के समझौते का पालन करने का आग्रह किया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दो दिनों पूर्व ही संघर्षविराम के उल्लंघन के आरोप में भारतीय राजदूत को तलब किया था।

    पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त की गैर मौजूदगी के कारण इस्लामाबाद निरंतर उप उच्चायुक्त को तलब कर रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच आर्टिकल 370 को जम्मू कश्मीर से हटाने के बाद तनाव तनाव काफी बढ़ गया था और इस्लामाबाद ने भारत से तत्काल उच्चायुक्त को वापस बुलाने का आग्रह किया था।

     

     

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *