Fri. Mar 29th, 2024
    भारत पाकिस्तान

    वर्तमान में पाकिस्तान की कई जेलों में कुल 457 भारतीय कैदी सजा काट रहे है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय द्वारा सोमवार को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त को पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय कैदियों की लिस्ट दी गई। इस लिस्ट के मुताबिक पाकिस्तान की जेल में कुल 457 भारतीयों में से 399 मछुआरे व शेष 58 सिविल कैदी है।

    पाक विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि भारत व पाकिस्तान के बीच में कैदियों की सूची आदान-प्रदान करने का नियम 21 मई 2008 वाले इंडो-पाक काउंसर एक्सेस एग्रीमेंट के प्रावधानों के अनुरूप है। पारस्परिक समझौते के तहत दोनों देशों में कैदियों की सूची का आदान-प्रदान साल में 2 बार होता है। ये 1 जनवरी व 1 जुलाई को किया जाता है।

    पाकिस्तान ने तो इस्लामाबाद में भारतीय कैदियों की लिस्ट को उच्चायुक्त को सौंप दिया है। वहीं भारत में बंद पाकिस्तानी कैदियों की लिस्ट को नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायुक्त को अब सौंपा जाएगा। जानकारी के मुताबिक भारतीय जेल में कुल 386 पाकिस्तानी कैदी बंद है।

    जल सीमा स्पष्ट नहीं होने से होता है उल्लंघन

    पाकिस्तान ने अपने बयान में कहा है कि वो 8 जनवरी 2018 को 146 भारतीय मछुआरों को रिहा करने वाला है।

    गौरतलब है कि दोनों देशों की जेल में बंद अधिकतर कैदी मछुआरे ही है। दरअसल दोनों देशों के बीच जलक्षेत्र का उल्लंघन करने के बाद इन्हें गिरफ्तार किया जाता है।

    ये मछुआरे अरब सागर में नाव में जाते है तो तो इन्हें भारत व पाकिस्तान की सीमा का स्पष्ट तरीके से पता नहीं होता है। इसलिए ये लोग गलती से एक-दूसरे की सीमा में प्रवेश कर जाते है। जिसके बाद इन्हें भारत व पाकिस्तान द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाता है।