Tue. Apr 23rd, 2024
    पाकिस्तान

    पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सप्ताह में तीसरी बार इस्लामाबाद में भारत के उप उच्चायुक्त गौरव आलुवालिया को शुक्रवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करने पर तलब किया है।

    आलुवालिया ने दक्षिण एशिया और सार्क के पाकिस्तानी डायरेक्टर जनरल मोहम्मद फैसल से मुलाकात की थी। हाल ही में लाइन ऑफ़ कंट्रोल पर कई वारदातों को अंजाम दिया गया था जिसमे चार पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई थी।

    पाकिस्तान की तरफ से संघर्षविराम के उल्लंघन की शुरुआत भारत के 73 वें स्वतंत्रता दिवस के दिन से शुरू हुई थी। पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से गोलाबारी का जवाब भारतीयों सैनिको ने बखूबी दिया था।

    नई दिल्ली ने पाकिस्तान से निरंतर साल 2003 के संघर्ष विराम समझौते का पालन करने का आग्रह किया था। पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया की गैर मौजूदगी में पाकिस्तान ने उच्चायुक्त को समन भेजा है।

    पकिस्तान ने भारत से एक सप्ताह पूर्व भारतीय उच्चायुक्त को वापस बुलाने का आग्रह किया था क्योकी दोनो मुल्कों के बीच तनाव काफी हद तक बढ़ गया था। भारत ने जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे यानी आर्टिकल 370 को हटाने के लिए बिल पारित किया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *