Fri. Mar 29th, 2024
    बलोच विज्ञापन

    वैश्विक बलोच संघठन ने अमेरिका में अभियान के तहत वांशिगटन पोस्ट अखबार में एक विज्ञापन को लांच किया है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बलूचिस्तान में पाकिस्तानी विभागों द्वारा मानव अधिकारों के उल्लंघन को रोकने में मदद करने का आग्रह किया है।

    पाकिस्तान का बलोच नागरिकों पर कहर

    यह विज्ञापन अमेरिका के चर्चित अखबार में प्रकाशित किया गया है और महत्वपूर्ण बिन्दुओं को इसमें रेखांकित किया गया है कि यह क्षेत्र में शान्ति और न्याय को सुनिश्चित करने में मदद करेगे। डोनाल्ड ट्रम्प से बलोच के संरक्षण करने का आग्रह किया गया है।

    डब्ल्यूबीओ ने विज्ञापन अभियान में कहा कि “हम आश्वस्त करने का आग्रह करते हैं कि पाकिस्तान को धार्मिक चरमपंथियों से लड़ने के मकसद से दिए जाने वाले हथियारों का गलत इस्तेमाल सहिष्णु और प्रगतिशील बलोच नागरिकों के शोषण के लिए न हो। यह आवाम शान्ति, न्याय और अपने मूल मानव अधिकारों के लिए सात दशकों से लोकतान्त्रिक संघर्ष कर रहे हैं।”

    पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री ने हाल ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अमेरिकी आला नेताओं से अधिकारिक यात्रा के दौरान मुलाकात की थी। पाकिस्तान से बलोच और अन्य पीड़ित समुदाय ने न्याय के लिए व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन किया था। इसमें सिन्धी, मुहाजिर, भी शामिल थे। पाकिस्तान की सेना और ख़ुफ़िया विभाग के के अत्याचार से न्याय की न्याय की मांग की थी।

    डब्ल्यूबीओ ने ट्रम्प से सुनिश्चित करने को कहा कि “अमेरिकी नागरिकों के टैक्स से दी जाने वाली पाकिस्तान को मदद का इस्तेमाल लम्बे समय तक धार्मिक चरमपंथियों को वित्तपोषित करने के लिए न करने दिया जाए। इन चरमपंथियों ने लम्बे समय से सहिष्णु बलोच नागरिकों का शोषण किया है।”

    बलूचिस्तान के अधिकतर राजनीतिक कार्यकर्ता यूरोप, अमेरिका और ब्रिटेन में बस गए हैं। वे अब अपने अधिकारो के लिए लड़ रहे हैं और बलूचिस्तान में अपनी आवाम की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग चाहते हैं।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *