Thu. Apr 25th, 2024
    पाकिस्तान बच्चे का इलाज

    पाकिस्तान के चार महीने के रुहान का भारत में दिल का ऑपरेशन सफल हो गया है। इस ऑपरेशन से बच्चे को नयी जिंदगी मिल गयी है। बच्चे के माता-पिता ने भारत का शुक्रिया अदा किया है। आपको बता दें कि बच्चे के माता पिता को भारत का वीज़ा नहीं मिल रहा था। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उन्हें फ़ौरन मेडिकल वीज़ा दिया।

    सुषमा स्वराज

    बच्चे के इलाज के बाद माता-पिता ने सुषमा स्वराज और भारत का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को पाकिस्तान के अन्य नागरिकों को भी मेडिकल वीज़ा देना चाहिए। बच्चे के पिता ने कहा कि सुषमा स्वराज की वजह से उनके बच्चे को नयी ज़िन्दगी मिली है।

    बच्चे का इलाज नॉएडा के जेपी अस्पताल में करवाया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के दिल में छेद था। इससे उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसकी वजह से बच्चे का रंग नीला पड़ गया था एवं उसका वजन नहीं बढ़ रहा था। बच्चे को 12 जुलाई को भारत में लाया गया था एवं 14 तारीख को उसका ऑपरेशन किया गया था। बच्चा अब अपने देश जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।