Fri. Apr 19th, 2024
    पाकिस्तान

    पाकिस्तान के आतंकवादी समूह जैश-ए-मुहम्मद (जेएम) ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। पाकिस्तान के चरमपंथी इस्लामवादी समूह ने भारत को नंबर एक दुश्मन के रूप में घोषित कर दिया है। यह घोषणा जैश-ए-मुहम्मद के संस्थापक मौलाना मसूद अजहर के भाई मौलाना तल्हा सियाफ ने लारकाना, सिंध में एक रैली के दौरान की।

    तल्हा ने कहा कि भारत जैश-ए-मुहम्मद का सबसे बड़ा दुश्मन है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मसूद अजहर की लिस्ट में नंबर एक का दुश्मन है। भारतीय मुस्लिमों द्वारा नियमित रूप से कुरान की अल कलाम को पढ़ा जाता है। भारत में अल कलाम के खिलाफ मीडिया द्वारा एक अभियान शुरू किया गया है जिस वजह से भारत अब हमारा दुश्मन बन चुका है। हमारा दुश्मन देश भारत हमारे कर्तव्यों को भारत में प्रदर्शित कर रहा है।

    मौलाना तल्हा सियाफ ने रैली के दौरान मुसलमानों को जिहाद का रास्ता अपनाने के लिए उकसाया और कहा कि इससे जीवन महान हो जाता है। भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए मौलाना ने कहा कि भारत क्षेत्र की एक मिनी सुपर पावर है जिसने पिछले साठ वर्षों से पाकिस्तान के लिए समस्याएं पैदा की है।

    लेकिन कश्मीर में भारत की करीब 6 लाख सैनिक कठिन समस्याओं का सामना कर रहे है। कश्मीर में भारत की जीत असमर्थ है। आगे कहा कि कश्मीर की माताएं व बेटियां हमे पुकार रही है लेकिन हम आज सीमा को पार करने में असमर्थ है। वहीं मुजाहिदीन मुसलमान सीमा पार कर सकते है।

    अयोध्या में राम मंदिर व बाबरी मस्जिद का उठाया मुद्दा

    राम मंदिर का मुद्दा उठाते हुए मौलाना ने कहा कि भारत सरकार अपनी मशीनरी का गलत उपयोग करते हुए बाबरी मस्जिद की जगह पर राम मंदिर का निर्माण करना चाह रही है।

    लेकिन मसूद अजहर ने साफ तौर पर कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बल्कि बाबरी मस्जिद का निर्माण किया जाएगा। गौरतलब है कि जनवरी 2016 में जम्मू-कश्मीर और अन्य सीमावर्ती राज्यों में पठानकोट वायु सेना के बेस पर कई आतंकवादी हमले करने के लिए जैश-ए-मुहम्मद जिम्मेदार है।