Wed. Apr 24th, 2024
    कश्मीर में पाकिस्तान के खिलाफ रैली

    पाकिस्तान द्वारा कब्ज़ा किये कश्मीर इलाके में लोगों ने कल पाकिस्तान सेना और सरकार के खिलाफ लोगों ने जमकर नारे लगाए। इस इलाके में लोगों ने एक बड़ी रैली निकाली जिसमे पाकिस्तान से आजादी की मांग की गयी। इस रैली को जम्मू कश्मीर राष्ट्रिय छात्र संघ द्वारा आयोजित किया गया था। इससे पहले भी कश्मीर के पाकिस्तानी इलाके में डिग्री के छात्रों ने पाकिस्तान के खिलाफ आजादी की मांग की थी।

    स्थानीय नेता लीकांत खान ने कहा हैं कि पाकिस्तान लगातार कश्मीर में आतंकवादियों को भेजकर यहाँ के माहौल को ख़राब कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर में लोग बिलकुल सुरक्षित नहीं हैं और इसका जिम्मेदार पाकिस्तान हैं। इसके चलते पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लगातार आजादी की मांग बढ़ती जा रही हैं। इस आंदोलन में कश्मीर के एक छात्र नेता ने कहा कि आजादी हमारा अधिकार हैं और हम इसे हर हाल में लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना लगातार इस इलाक़े में लोगों पर जुल्म ढा रही हैं और लोगों में इसके खिलाफ गुस्सा हैं।

    कश्मीर के अलावा सिंध इलाके में भी पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही हैं। यहाँ भी लोग पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों से परेशान हैं। हालाँकि पाकिस्तान इन लोगों की आवाज को दबाने की पूरी तरह से कोशिश कर रहा हैं। पाकिस्तान में बन रहे चीन-पाक आर्थिक गलियारे के खिलाफ भी लोगों में रोष हैं।

    इस पुरे मामले में भारत ने हालाँकि कोई प्रतिक्रिया नहीं की हैं। भारत का हमेशा से ही यह मानना हैं कि कश्मीर पर पाकिस्तान का अवैध कब्ज़ा हैं। भारत के अनुसार इस सारे विवाद की जड़ पाकिस्तान का कश्मीर पर अवैध कब्ज़ा ही हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।