Thu. Apr 25th, 2024
    भारतीय सैनिक

    साल 2018 में पाकिस्तान की तरफ से कश्मीर में की जा रही गोलीबारी काफी ज्यादा हो गई है जिस वजह से दोनों देशों की सीमा पर तनाव बढ़ रहा है। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक लगातार कश्मीर सीमा पर गोलीबारी कर भारतीय जवानों को उकसा रहा है।

    पुलिस और खुफिया अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तानी सेनाओं द्वारा भारी गोलाबारी और युद्ध विराम के उल्लंघन के मामलों में भारी बढ़ोतरी हुई है। जिस वजह से भारत में कश्मीर सीमा पर 500 से अधिक गांव वालों को विस्थापित करना पड़ा है।

    केन्द्र के आंकड़ों के मुताबिक इस साल 14 फरवरी से लेकर अभी तक पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी में वृद्धि हुई है जिसमें कुल 19 लोग (10 सुरक्षाकर्मी व 9 नागरिक) मारे जा चुके है। इसके अलावा इन गोलीबारी में करीब 80 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है।

    साल 2017 में पाकिस्तान ने 840 बार युद्ध विराम का उल्लंघन किया था और इस वर्ष की शुरुआत से लेकर अभी तक 170 बार उल्लंघन किया है। जम्मू एवं कश्मीर के महानिदेशक एसपी वैद ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के उरी सेक्टर में सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी के कारण 500 से अधिक गांव वालों को विस्थापित किया गया है।

    पाकिस्तानी की तरफ से गोलीबारी का उद्देश्य भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ करवाना है। कश्मीर में कई बार आतंकी हमले हो रहे है। वहीं भारत भी पाकिस्तानी सेना का लगातार मुंहतोड जवाब दे रहा है।

    पिछले कुछ सालों में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा युद्ध विराम का उल्लंघन तेजी से बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच में कई बार इस बारे में बातचीत हो चुकी है लेकिन कोई सकारात्मक हल नहीं निकला है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *