Wed. Apr 24th, 2024
    मनमोहन सिंह

    भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान जाने के करतारपुर साहिब के उद्घाटन समारोह के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। वह अगले महीने गुरु नानक की सालगिरह में आयोजित समारोह में शरीक होने। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के न्योते को भी स्वीकार किया है।

    प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी पंजाब सरकार के करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। अमरिंदर सिंह ने मनमोहन से से दिल्ली के आवास पर मुलाकात की और उनसे सिख सैनिको द्वारा आयोजित एक मार्च ‘जत्था’ में शामिल होने का आग्रह किया था।

    पंजाब के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने ट्वीट कर बताया कि पूर्व प्रधानमन्त्री ने आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार से सहमती जरुरी है।

    मनमोहन सिंह के साथ बैठक में अमरिंदर सिंह ने विशेष सभी पार्टी के जत्था की पाकिस्तान में नानक साहिब की यात्रा के लिए राजनीतिक मंज़ूरी के लिए निजी दखल करने का आग्रह किया था। उन्होंने नानका साहिब में 21 व्यक्तियों को जाने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। प्रकाश पर्व का आयोजन 30 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक किया जायेगा।

    मुख्याम्नात्री ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से नानका साहिब में यात्रा के लिए अधिकारिक मंज़ूरी के लिए पत्र लिखा है और पक्सितन से नागर कीर्तन को वापस लाया जायेगा। गुरु नानक की 550 वीं सालगिरह के मौके पर 5 से 15 नवम्बर तक राज्य सरकार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

    श्रद्धलुओं की बैठक के लिए सुरक्षा इंतजाम राज्य सरकार के जिम्मे होगा। सिंह ने प्रधानमन्त्री और राष्ट्रपति को सरकार की तरफ से इस आमंत्रण को स्वीकार करने का आग्रह किया है ताकि इसे सभी के लिए यादगार बने जा सके। महमोहन सिंह पाकिस्तान पाक सरकार के आमंत्रण पर नहीं जा रहे हैं।

    पाक विदेश मन्त्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को कहा कि “हम करतारपुर उद्घाटन समारोह में मनमोहन सिंह को आमंत्रित करना चाहते हैं। करतारपुर गलियारे का खुलना पाकिस्तान के लिए बेहद महत्व और मूल्यवान है। चर्चा और परामर्श के बाद हमें भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह को इस समारोह में मेहमान के तौर पर शरीक होने के लिए आमंत्रित किया है।”

    मनमोहन सिंह के कार्य्यालय ने बताया कि “उन्हें ऐसे किसी भी आमंत्रण की कोई जानकारी नै है। मनमोहन सिंह ने प्रधानमन्त्री कार्यकाल के 10 वर्षों में कभी पाकिस्तान की यात्रा नहीं की थी।”

    पक्सितन भारतीय श्रद्धलुओं के लिए 9 नवम्बर को करतारपुर गलियारे को खोलेगा जबकि बाबा नानक की 550 वीं सालगिरह का आयोजन 12 नवम्बर को किया जायेगा।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *