Sat. Apr 20th, 2024
    पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और चीनी राष्ट्रपति शी जिंगपिंग

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान हाल ही में आर्थिक आपदा से उभरने के लिए चीनी यात्रा पर गए थे। इस यात्रा के दौरान चीन ने पाकिस्तान को मुहैया की गयी किसी आर्थिक मदद का ऐलान नहीं किया था। सूत्रों के मुताबक चीन ने इमरान खान को सहायता राशि का खुलासा करने से मना कर रखा है। इस बात की पुष्टि इमरान खान ने इंटरव्यू के दौरान की थी।

    रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने अपनी क्षेत्रीय साझेदारी की चिंता के कारण पाकिस्तान को मदद राशि का खुलासा नहीं करने के निर्देश दिए हैं। चीन यात्रा के बाद पाकिस्तान की कैबिनेट में पीएम खान ने राशि का खुलासा नहीं किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी चीनी यात्रा उम्मीद से बढ़कर सफल रही थी। उन्होंने कहा कि चीन ने वादा किया है कि वह पाकिस्तान की हर संभव मदद करेगा।

    शुरूआती मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीन ने पाकिस्तान को 6 बिलियन डॉलर की सहायता राशि मुहैया करने का एेलान किया है। हालांकि कुछ अन्य खबरों के अनुसार चीन मदद के लिए पाकिस्तान के साथ अधिक बातचीत करना चाहता है। पीएम खान की सऊदी अरब की यात्रा के दौरान रियाद ने 6 बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था। आर्थिक आपदा से उभरने के लिए पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के द्वार भी खटखटाएगा।

    इस वर्ष के शुरुआत में पाकिस्तान का विदेशी रिज़र्व 42 फीसदी गिरा है और अब 8 बिलियन डॉलर है, जो दो माह के आयात के लिए ही मुक्कमल है। चीन राष्ट्रपति की तारीफ़ में पाकिस्तान पीएम खान ने कहा था कि उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व एक प्रभावी छवि है। उन्होंने कहा कि चीन की माफिक कोई अन्य देश गरीबी को मात नहीं दे पाया और भ्रष्टाचार को इस कदर रोक सकने में कामयाब नहीं हो सका है।

    राष्ट्रपति शी जिंगपिंग ने इमरान खान के आगमन पर कहा था कि दोनों राष्ट्रों के सम्बन्ध पहले से ही मज़बूत थे लेकिन अब एक ऊर्जावान गति मिलेगी। उन्होंने कहा था कि दोनों राष्ट्रों के मज़बूत सम्बन्ध सिर्फ दोनों देशों के लिए नहीं बल्कि क्षेत्र के लिए भी लाभकारी सिद्ध होंगे।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *