Tue. Apr 23rd, 2024
    आंध्रप्रदेश का तटीय इलाका

    पाकिस्तान की तटीय सुरक्षा टीम ने आंध्र प्रदेश के आठ मछुवारों को एत्चेरेला मंडल, आंध्रप्रदेश से अपनी हिरासत में ले लिया लिया है। आंध्रप्रदेश की ख़ुफ़िया विभाग के सूत्रों के मुताबिक मछुवाीरों ने पाकिस्तान की जलीय इलाके पर गलती से प्रवेश कर लिया था। सूत्रों के मुताबिक समस्त भारत से 24 मछुवारे थे जबकि आठ सिर्फ आंध्रप्रदेश से थे।

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुजरात की एक फिशिंग कंपनी ने आंध्रप्रदेश के मछुवारों के को काम के लिए कहा था। हर साल वह जालदार नौकाओं पर कार्य करते हैं। जैसे ही मछुवारों ने अंतर्राष्ट्रीय जल सीमा को पार किया और पाकिस्तान के जलिए इलाके में प्रवेश किया, वैसे ही पाकिस्तान के तटीय सुरक्षा कर्मियों ने उनके तीन जहाजों की घेराबंदी कर दी और उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया था।

    आंधप्रदेश के तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष कला वेंकट राव ने कहा कि उत्तरी आंध्र से सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को सूचित कर दिया था। चंद्रबाबू नायुडू ने दिल्ली उच्चायोग से बात करके मछुवारों की जल्द रिहाई के लिए विदेश मंत्रालय का सहयोग देने की बात कही है।

    श्रीकाकुलम जिले के की अधिकाति मछुवारों के परिवार तक पंहुचे और मछुवारों की रिहाई में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *