Fri. Mar 29th, 2024
    निकी हेली

    पाकिस्तान लम्बी अवधि से आतंकवादियों का शरणदाता रहा है और इस्लामाबाद जब तक अपना व्यवहार ठीक नहीं कर देता, अमेरिका उन्हें एक डॉलर भी नहीं देगा। भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक ने पाकिस्तान को दी जाने वाली वित्तीय सहायता को बुद्धिमानी से रोकने के लिए ट्रम्प प्रशासन की सराहना की थी।

    लम्बे समय से आतंकी पनाहगार

    उन्होंने एक समूह ‘स्टैंड अमेरिका नाउ’ की स्थापना की है, जिसका काम अमेरिका को सुरक्षित, मज़बूत और समृद्ध बनाने पर ध्यान केंद्रित करना होगा। हेली ने कहा कि “जब अमेरिका  राष्ट्रों को मदद करता है तो यह पूछना उचित है कि इस उदारता के बदले अमेरिका को क्या हासिल हुआ है।”

    एक लेख में निक्की हेली ने लिखा कि “साल 2017 में पाकिस्तान को एक अरब डॉलर की अमेरिकी वित्तीय सहायता मिली थी। इसमें से अधिकतर मदद पाक सेना की जेब में गयी थी। बची हु राशि का इस्तेमाल आवाम के मदद के लिए सड़क, राजमार्ग और ऊर्जा पारियोजनओं के निर्माण में खर्च की गयी थी।”

    उन्होंने कहा कि “पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में 76 फीसदी प्रस्तावों में अमेरिका का विरोध किया है। पाकिस्तान का अफगानी आतंकी समूहों को भी पनाह देने का लम्बा इतिहास रहा है। जो अमेरिकी सैनिकों की हत्या करते हैं।” दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर ने कहा कि “ट्रम्प प्रशासन ने बेहद बुद्धिमता से पाकिस्तान की वित्तीय सहायता रोक दी है, लेकिन अभी काफी कुछ किया जाना शेष है।”

    सुधरेगा नहीं तो मदद नहीं

    उन्होंने पाकिस्तान का उदहारण देते हुए कहा कि अमेरिका ने करोड़ों रूपए की मदद पकिस्तान को दी और वह अभी तक आतंकियों को सुरक्षित पनाह मुहैया कर रहे हैं, जो अमेरिकी सैनिकों की हत्या करते हैं, यह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की अपनी गलती सुधारने तक एक रूपए की मदद नहीं करनी चाहिए, हमें इस रकम का इस्तेमाल करना चाहिए, यह बदलाव के लिए कोई कम कीमत नहीं है।

    भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक निक्की हैली ने हाल ही में यूएन में अमेरिकी राजदूत के पद से त्यागपत्र दे दिया था। निक्की हैली ने डोनाल्ड ट्रम्प के साथ चल रहे रुसी प्रतिबन्ध और यौन शोषण के मतभेदों के कारण इस्तीफा दिया था हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

    निक्की हैली भारत से गए सिख जोड़े की पुत्री है जिन्होंने बाद में धर्मपरिवर्तन कर ईसाई धर्म को अपनाया था। साल 2010 में निक्की हैली साउथ कैरोलिना की पहली अल्पसंख्यक, महिला और अमेरिका की सबसे युवा राज्यपाल बनी। निक्की हैली ने अमेरिका के आर्मी के कैप्टेन माइकल हैली से विवाह किया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *