Thu. Apr 18th, 2024
    पाकिस्तानी प्रधानमन्त्री

    पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री इमरान खान को सऊदी अरब ने अमेरिकी यात्रा के लिए योना निजी विमान दिया था। सऊदी अरब की सरकार द्वारा दिए गए विमान में तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री इमरान खान और उनके प्रतिनिधि समूह को वापस न्यूयोर्क लौटना पड़ा था। यह घटना पाक पीएम के इस्लामाबाद वापस लौटने के दौरान हुई थी।

    इमरान खान को शुक्रवार शाम को केनेडी इंटरनेशनल एअरपोर्ट से वापस सऊदी द्वारा दिए गए विमान में इस्लामाबाद लौटना था लेकिन विमान में तकनीकी खराबी के कारण वह कुछ घंटो के बाद वापस न्यूयोर्क लौट गए थे। यूएन में पाकिस्तानी राजदूत मलीहा लोधी कुछ समय पश्चात ही वापस एअरपोर्ट लौट आई थी।

    संयुक्त राष्ट की महासभा के 74 वें आयोजन पर पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री ने यूएन जनरल असेंबली के लिए प्रतिनिधि समूह का नेतृत्व किया था। तकनीकी जानकार विमान की खराबी को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे। कुछ घंटो तक इमरान खान ने एअरपोर्ट पर ही इन्तजार किया लेकिन विमान में काफी कार्य शेष था जिसे पूरा करने में शनिवार सुबह हो जताई इसलिए वह वापस लौट आये।

    यूएन में पाकिस्तानी राजदूत प्रधानमन्त्री इमरान खान को वापस रोसवैल्ट होटल ले आई थी जहां उन्होंने सात दिन बिताये थे। अधिकारियो ने कहा कि “अगर शनिवार सुबह तक विमान की खराबी ठीक नहीं हुई तो इमरान खान पाकिस्तान वापस जाने के लिए कमर्शियल फ्लाइट लेंगे।”

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *