Sat. Apr 20th, 2024
    एम.एस धोनी

    जब भी क्रिकेट इतिहास में आल टाइम मैच फिनिशर का जिक्र होता है तो सबसे पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिगज्ज बल्लेबाज़ और क्रिकेट की किताब में अपने कारनामो से सुनहरे अक्षरों में एक पूरा अध्याय लिखने वाले माइकल बेवन की याद दिलाता है। परन्तु, यह तो इतिहास की बात हो गयी पर जब हम वर्तमान की बात करते है तो इस सूचि में सबसे पहला नाम आता है भारत के दिग्गज बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी का, जिन्होंने अपने असाधारण खेल से क्रिकेट और मैच फिनिशिंग की परिभाषा को ही बदल के रख दिया। जिस तरह सूरज को भी प्रतिदिन उदय हो, हर शाम अस्त होना पड़ता है ठीक उसी प्रकार धोनी का क्रिकेट करियर का सफर भी अब अपनी ढलान की ओर है।

    क्रिकेट जगत की सुनहरी आवाज़ और जाने माने कमेंटेटर हर्षा भोगले का कुछ समय पहले एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने एम.एस धोनी के क्रिकेट ग्राफ का आंकलन करते हुए सभी बातों को जिक्र किया है। हर्षा भोगले का कहना है कि “भारतीय बल्लेबाज़ और क्रिकेट जगत के एक बड़े दिगज्ज महेंद्र सिंह धोनी अब अपने करियर की ढलान पर है, अब उनसे पहले जैसे धोनी कि उम्मीद करना सही नहीं होगा”। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि “धोनी से अच्छा क्रिकेट को शायद ही कोई समझ पाए, लेकिन उनकी सोच के साथ अब उनका शरीर साथ नहीं दें पा रहा है, एक समय में आते ही चौके और छक्कों की बरसात करने वाले धोनी को अब अपना हाथ खोलने में समय लगता है”।

    उनके इस प्रकार धोनी पर प्रश्न करने पर सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया आने लगी है, एक यूजर ने हर्षा के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि ” हर्षा भोगले क्रिकेट जगत की एक शर्मनाक आवाज़ है जो पहले किसी महान खिलाडी को बेइज़्ज़त करता है और बाद में उनकी सराहना करता है”।

    आपको बता दें जिस प्रकार अब धोनी के टी-20 करियर को लेकर सवाल उठने लगे है उससे एक बात तो तय है कि आने वाली श्रीलंका के खिलाफ टी-20 श्रृंखला धोनी के नज़रिये से बहुत ही अहम् होने वाली है, जिसमें धोनी अपने सभी आलोचकों को जवाब जरूर देना चाहेंगे।