Fri. Apr 19th, 2024
    भारतीय सेना

    रूस में हो रहे अंतराष्ट्रीय सेना सम्मलेन में भारतीय टैंक ने पहले चरण में चीनी टैंक को बुरी तरह से पछाड़ दिया था। इसके बाद हालाँकि दूसरे चरण में भारतीय टैंक किसी तकनीकी समस्या के कारण रुक गया और प्रतियोगिता से बाहर हो गया। इससे पहले प्रथम चरण में चीनी टैंक बुरी तरह से लड़खड़ा गया और उसके कई हिस्से टूट गए।

    जाहिर है इस समय रूस में 19 देशों के बीच अंतराष्ट्रीय सेना सम्मलेन हो रहा है। इस सम्मलेन में भारत. रूस, चीन, कजाकस्तान समेत 19 देशों ने हिस्सा लिया था। पहले राउंड में भारत की और से भीष्म टैंक ने हिस्सा लिया था। इस चरण में भीष्म ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए सभी टैंकों को चित कर दिया। इसके बाद दूसरे चरण में भारत के पास भीष्म के अलावा एक और टैंक रिज़र्व में रखा गया था। दूसरे चरण में किसी तकनीकी समस्या के चलते भारतीय टैंक रुक गया और प्रतियोगिता से बाहर हो गया।

    प्रतियोगिता का तीसरा और अंतिम चरण 12 अगस्त को आयोजित किया जाएगा जिसमे शीर्ष चार देश हिस्सा लेंगे। इनमे रूस, चीन, बेलारूस और कजाकस्तान शामिल हुए हैं। पहले चरण में भारत के प्रदर्शन को देखकर उसे प्रतियोगिता का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

    इसके अलावा चीन सीमा रेखा पर भारतीय सेना ने सैनिक संख्या बढ़ा दी है। इसके पीछे का कारण चीनी सेना का आक्रामक रुख बताया जा रहा है। भारतीय सेना के एक गुप्त सूत्र ने इसकी जानकारी दी है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।