Thu. Mar 28th, 2024
    सैनिक स्कूलों में पढेंगी लड़कियां

    भारत में ऐसा पहली बार होगा जब सैनिक स्कूल में लड़कियां पढ़ सकेंगी। लखनऊ में स्थिति यूपी सैनिक स्कूल ने अगले साल से छात्राओं को दाखिले की मंजूरी दे दी है।

    यूपी सैनिक स्कूल के कप्तान मनोज कुमार पांडेय ने 2018-19 से छात्राओं के दाखिले को मंजूरी दे दी है। स्कूल के प्रिंसिपल कर्नल अमित चटर्जी ने सुचना की पुष्टि की।

    सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आप 25 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं।

    यूपी सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल अमित चटर्जी ने कहा, ‘यदि हम समाज से लैंगिक पक्षपात हटाना चाहते हैं, तो हमें कड़े कदम उठाने होंगे। लड़कियों को सैनिक स्कूल में पढ़ना एक ऐसा ही कदम है।’

    यूपीसैनिक स्कूल 1960 में शुरू किया गया था और उस समय यह देश का पहला सैनिक स्कूल था। पिछले 57 सालों में इस स्कूल ने देश की सेना को कई वीर सैन्य अधिकारी दिए हैं। स्कूल को लगता है कि लड़कियों को प्रवेश देने का उनका यह कदम पुरे देश के लिए एक प्रेरणा होगी।

    सैनिक स्कूलों में लड़कियों के दाखिले से अब देश की अन्य सैन्य स्कूल जैसे मिलिट्री स्कूल, मिलिट्री कॉलेज आदि में भी लड़कियों के दाखिले पर चर्चा होगी। इसके साथ ही भारतीय सेना में लड़कियों के दाखिले के भी कई दरवाजे खुल जाएंगे।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।