Sat. Apr 20th, 2024
    mamata-banerjee news in hindi

    कोलकाता, 24 मई (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ घमासान के बावजूद 22 सीटें जीतकर अपनी इज्जत बरकरार रखी। भाजपा को 18 और कांग्रेस को दो सीटें मिली हैं।

    पेश हैं राज्य की सभी 42 सीटों पर विजेता रहे उम्मीदवारों, निकटतम प्रतिद्वंद्वी और हासिल मतों में अंतर का ब्योरा :

    आसनसोल : भाजपा के बाबुल सुप्रियो ने तृणमूल की मुनमुन सेन को 1,97,637 मतों से हराया।

    बांकुरा : तृणमूल के वरिष्ठ नेता और राज्य के मंत्री सुब्रत मुखर्जी भाजपा के सुभाष सरकार से 1,74,333 मतों से हारे।

    कांठी : तृणमूल के वरिष्ठ नेता शिशिर अधिकारी फिर जीते, उन्होंने भाजपा के देबाशीष सामंत को 1,11,668 मतों से हराया।

    बर्दवान-दुर्गापुर : भाजपा के एस.एस. अहलूवालिया ने तृणमूल की मुमताज संघामिता को 2,439 मतों से हराया।

    डायमंड हार्बर : तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भाजपा के नीलांजन रॉय को 3,20,594 मतों से हराया।

    बहरामपुर : कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी फिर जीते। उन्होंने तृणमूल की अपूर्वा सरकार को 80,696 मतों से हराया।

    मेदिनीपुर : भाजपा के राज्य प्रमुख दिलीप घोष ने तृणमूल के मानस भुइयां को 87,275 मतों से हराया।

    कोलकाता दक्षिण : तृणमूल की माला रॉय ने भाजपा के चंद्र कुमार बोस को 1,55,192 मतों से हराया।

    कोलकाता उत्तर : तृणमूल सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय फिर जीते। उन्होंने भाजपा के राहुल सिन्हा को 1,27,095 मतों से हराया।

    घाटाल : तृणमूल के दीपक अधिकारी (देव) ने भाजपा की भारती घोष को 10,79,973 मतों से हराया।

    बैरकपुर : भाजपा के अर्जुन सिंह ने तृणमूल सांसद दिनेश त्रिवेदी को 14,857 मतों से हराया।

    बशीरहाट : तृणमूल की नुसरत जहां रूही ने भाजपा के सायंतन बसु को 3,50,369 मतों से हराया।

    जादवपुर : बांग्ला फिल्म अभिनेत्री व तृणमूल प्रत्याशी मिमी चक्रवर्ती ने भाजपा के अनुपम हाजरा को 2,95,239 मतों से हराया।

    विष्णुपुर : भाजपा के सौमित्र खान ने तृणमूल के श्यामल संत्रा को 78,047 मतों से हराया।

    बरासात : तृणमूल सांसद काकोली घोष फिर जीतीं। उन्होंने भाजपा के मृणाल कांति देबनाथ को 1,09,983 मतों से हराया।

    दमदम : तृणमूल सांसद सौगत रॉय ने भाजपा के शामिक भट्टाचार्य को 53,002 मतों से हराया।

    तमलुक : तृणमूल के दिव्येंदु अधिकारी ने भाजपा के सिद्धार्थशंकर नास्कर को 1,90,165 मतों से हराया।

    उलूबेलिया : तृणमूल की सजदा अहमद ने भाजपा के जय बनर्जी को 2,15,359 मतों से हराया।

    श्रीरामपुर : तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने भाजपा के देवजीत सरकार को 98,536 मतों से हराया।

    रानीघाट : भाजपा के जगन्नाथ सरकार ने तृणमूल की रूपाली बिस्वास को 2,33,428 मतों से हराया।

    रानीगंज : भाजपा की देवाश्री चौधुरी ने तृणमूल के कन्हैया लाल अग्रवाल को 60,574 मतों से हराया।

    मुर्शिदाबाद : तृणमूल के अबू ताहर खान ने कांग्रेस के अबू हिना ने 2,26,417 मतों से हराया।

    अलीपुरद्वार : भाजपा के जॉन बार्ला ने तृणमूल के दर्शन तिर्की को 2,43,989 मतों से हराया।

    आरामबाग : तृणमूल की अपरूपा पोद्दार ने भाजपा के तपन कुमार रॉय को 1,142 मतों से हराया।

    वनगांव : भाजपा के शांतनु ठाकुर ने तृणमूल की ममता ठाकुर को 1,11,594 मतों से हराया।

    पुरुलिया : भाजपा के ज्योतिर्मय सिंह महतो ने तृणमूल की मृगांका महतो को 2,04,732 मतों से हराया।

    बर्धमान पूर्व : तृणमूल के सुनील कुमार मंडल ने भाजपा के परेश चंद्र दास को 89,311 मतों से हराया।

    बोलपुर : तृणमूल के असित कुमार मल ने भाजपा के राम प्रसाद दास को 1,06,402 89,311 मतों से हराया।

    कूच बिहार : भाजपा के ए.निशीथ प्रामाणिक ने तृणमूल के परेश चंद्र अधिकारी को 54,231 मतों से हराया।

    दार्जिलिंग : भाजपा के ए. राजू बिस्ता ने तृणमूल के अमर सिंह राय को 4,13,443 मतों से हराया।

    हावड़ा : तृणमूल के प्रसून बनर्जी ने भाजपा के रणतीदेव सेनगुप्ता को 1,03,695 मतों से हराया।

    जलपाईगुड़ी : भाजपा के जयंत कुमार रॉय ने तृणमूल के विजय चंद्र बर्मन को 1,84,004 मतों से हराया।

    जंगीपुर : तृणमूल के खलीलुर रहमान ने भाजपा की मफूजा खातून को 2,45,782 मतों से हराया।

    झारग्राम : भाजपा के कुणार हेम्ब्रम ने तृणमूल के बीरबाहा सारेन को 11,767 मतों से हराया।

    जयनगर : तृणमूल की प्रतिमा मंडल ने भाजपा के अशोक कंडारी को 3,16,775 मतों से हराया।

    मथुरापुर : तृणमूल के सी.एम. जटुआ ने भाजपा के श्यामाप्रसाद हालदार को 2,03,974 मतों से हराया।

    कृष्णानगर (नदिया) : तृणमूल की महुआ मोइत्रा ने भाजपा के कल्याण चौबे को 63,218 मतों से हराया।

    मालदा दक्षिण : कांग्रेस के अबू हासेम खान ने भाजपा की श्रीरूपा मित्रा चौधरी को 8,222 63,218 मतों से हराया।

    मालदा उत्तर : भाजपा के खगेन मुर्मू ने तृणमूल की मौसम बेनजीर नूर को 84,288 63,218 मतों से हराया।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *