Sat. Apr 20th, 2024
    पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री इमरान खान

    पाकिस्तान वीजा प्रक्रिया कोपर्यटन के लिए आसान बनाने की योजना पर विचार कर रहा है। यूरोपीय संघ सहित 55 देशों के पर्यटकों के लिए वीजा पाबंदियों में रियायत बरतेगा। अमेरिका में साल 9/11 इस्लामी हमले के बाद पाकिस्तान में पर्यटन ठप पड़ गया था।

    पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने बताया कि हम अपनी वीजा नीतियों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम 55 देशों को वीजा मुक्त वर्ग में लाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसमे अधिकतर यूरोपीय देश शामिल हैं। इस माह पुर्तगाल ने पाकिस्तान को पर्यटन के लिए सुरक्षित बताया था और फ्रांस ने भी अपनी एडवाइजरी में सहूलियत बरती थी।

    फवाद चौधरी ने कहा कि मैं बहुत खुश हूँ कि एडवाइजरी बदल रही है। उन्होंने कहा कि मुल्क में पर्यटन को एक नई गति देने के बाबत प्रधानमन्त्री इमरान खान ने सबसे अधिक दफा बातचीत की है, लेकिन पर्यटकों की शिकायत मुश्किल वीजा प्रक्रिया को लेकर होती है। उन्होंने कहा कि पूर्व रियल मेड्रिड सॉकर स्टार काका और पुर्तगाल के खिलाड़ी लुईस फिगो को देश में प्रचार के लिए वीजा देने से इनकार कर दिया था। इससे पाकिस्तान की मुश्किल वीजा नीति को हाईलाइट में रखा गया था।

    फवाद चौधरी ने कहा कि “हमने काका और फिगो के वीजा आवेदन को रद्द कर दिया था, क्या आप यकीन कर सकते हैं? 1970 के दशक में पाकिस्तान एक मशहूर पर्यटन इलाका था। इसके बाद पाकिस्तान के हालात ख़राब होते गए और कठोर इस्लामिक कानून के कारण पाकिस्तान से पर्यटकों की संख्या कम होती गयी थी।

    ब्रिटिश एयरवेज ने मंगलवार को घोषणा की कि अगले वर्ष के बाद पाकिस्तान के लिए विमान योजना को दस वर्ष के बाद बहाल किया जायेगा। ब्रिटेन पाकिस्तान के लिए विमान शुरू करने वाला पहला पश्चिमी देश होगा।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *