Fri. Apr 19th, 2024
    नेपाल

    काठमांडू, 12 जुलाई (आईएएनएस)| नेपाल के आव्रजन विभाग (डीओआई) के अनुसार सरकार 17 जुलाई से विदेशी पर्यटकों के लिए वीजा शुल्क बढ़ाने जा रही है। दि हिमालयन टाइम्स ने शुक्रवार को बताया कि नेपाल सरकार ने मई में यह शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया था। क्योंकि विदेशियों के लिए पर्यटक वीजा शुल्क लगभग एक दशक से नहीं बढ़ाया गया था।

    आव्रजन अधिकारियों ने हालांकि कहा कि वीजा शुल्क में फिलहाल मामूली बदलाव ही होगा। जबकि ‘विजिट नेपाल 2020’ अभियान के बाद इसे फिर से संशोधित किया जाएगा।

    डीओआई के महानिदेशक एशोर राज पौडेल ने कहा, “शुल्क को प्रासंगिक बनाने के लिए विदेशी पर्यटकों पर वीजा शुल्क में बदलाव आवश्यक है।”

    “हम पर्यटन अभियान ‘विजिट नेपाल 2020’ के पूरा होने के बाद वीजा शुल्क संरचना पर फिर से काम करेंगे।”

    विभाग ने सैलानियों के लिए पांच से 35 डॉलर के बीच वीजा शुल्क में बढ़ोतरी की है। जबकि 15 दिनों के लिए पर्यटक वीजा (एक से अधिक प्रवेश) को पांच से 30 डॉलर बढ़ाया गया है। वहीं 30 दिनों के लिए वीजा शुल्क 40 से 50 डॉलर कर दिया गया है। इसी तरह, पर्यटक वीजा शुल्क 90 दिनों के लिए 35 से बढ़ाकर 125 डॉलर कर दिया गया है।

    विभाग ने विदेशी पर्यटकों के लिए वीजा विस्तार शुल्क भी बढ़ाया है।

    विभाग के अनुसार, वीजा विस्तार शुल्क (वैध वीजा अवधि के भीतर) दो डॉलर से तीन डॉलर प्रतिदिन बढ़ा दिया गया है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *