Fri. Apr 19th, 2024
    परिमाणवाचक क्रिया विशेषण

    विषय-सूचि

    परिमाणवाचक क्रिया विशेषण की परिभाषा

    ऐसे अविकारी शब्द जो हमें क्रिया के क्रिया के परिमाण या उसकी मात्र, संख्या के बारे में बताते हैं वे शब्द परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।

    जैसे: तुम्हे अधिक खाना चाहिए। आप दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं की अधिक शब्द से हमें खाना खाने कि क्रिया की मात्रा के बारे में बता रहा है। अतः यह परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहलाता है।

    कुछ परिमाणवाचक शब्द: थोड़ा-थोड़ा, अत्यंत, अधिक, अल्प, बहुत, कुछ, पर्याप्त, प्रभूत, कम, न्यून, बूँद-बूँद, स्वल्प, केवल, प्रायः अनुमानतः, सर्वथा आदि

    परिमाणवाचक क्रिया विशेषण के उदाहरण

    • तुम्हे थोडा अधिक पढ़ना है।

    ऊपर दिए गए उदाहरण में जैसा कि आप देख सकते हैं कि अधिक शब्द श्रोता को बता रहा है कि उसे पढ़ाई करने कि क्रिया कितनी मात्रा में करनी चाहिए।

    जब शब्द क्रिया के परिमाप या मात्र के बारे में बताते है तब वे शब्द परिमाणवाचक क्रियाविशेषण के अंतर्गत आयेंगे।

    • तम्हे ज्यादा सुनना चाहिए ।

    जैसा कि आप उपर्युक्त उदाहरण में देख सकते हैं कि ज्यादा शब्द श्रोता को बता रहा है कि उसे सुनने कि क्रिया थोड़ी ज्यादा मात्र में करनी चाहिए। अतः यह शब्द परिमाणवाचक क्रियाविशेषण के अंतर्गत आएगा।

    • केवल एक घंटे सोना स्वास्थ के लिए हानिकारक है।

    ऊपर दिए गए उदाहरण में जैसा कि आप देख सकते हैं केवल शब्द से हमें सोने कि क्रिया कि मात्र के बारे में पता चल रहा है।

    जो शब्द हमें क्रिया की मात्रा के बारे मैं बताते हैं वे परिमाणवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं। अतः यह उदाहरण परिमाणवाचक क्रियाविशेषण के अंतर्गत आयेगा।

    • रोज़ अधिक पानी पियो।

    जैसा कि आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं कि अधिक शब्द हमें बता रहा है कि पानी पीने की क्रिया को अधिक करना चाहिए।

    जो शब्द हमें क्रिया की मात्रा के बारे मैं बताते हैं वे परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं। अतः यह उदाहरण परिमाणवाचक क्रियाविशेषण के अंतर्गत आयेगा।

    • आप इतना थोडा क्यूँ बोलते हो।

    ऊपर दिए गए उदाहरण में जैसा कि आप देख सकते हैं थोडा शब्द बोलने की क्रिया की मात्रा की तरफ संकेत कर रहा है।

    जो शब्द हमें क्रिया की मात्रा के बारे मैं बताते हैं वे परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं। अतः यह उदाहरण परिमाणवाचक क्रियाविशेषण के अंतर्गत आयेगा।

    • आमिर रोज़ सिर्फ दो घंटे सोता है।

    जैसा की आपने ऊपर दिए वाक्य में देखा, यहाँ ‘सिर्फ’ शब्द का प्रयोग किया गया है, एवं इससे सोने के समय के प्रमाण के बारे में बताया जा रहा है।

    जैसा की हमने ऊपर जाना है की ‘सिर्फ’ जैसे शब्द जो हमें किसी क्रिया के होने की मात्रा में बताते हैं, वे परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं।

    • एक पूरा घड़ा बूँद-बूँद से भरता है।

    ऊपर दिए गए उदाहरण को पढ़कर जैसा की हम समझ सकते हैं, बूँद-बूँद शब्दों का प्रयोग करके हमें भरने की क्रिया की मात्र के बारे में बता रहे हैं।

    हमने ऊपर यह भी पढ़ा है की बूँद-बूँद, सिर्फ, थोडा जैसे शब्द  जोकि हमें किसी क्रिया के होने की मात्रा के होने के बारे में बताते हैं, ऐसे शब्दों को परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं।

    परिमाणवाचक क्रियाविशेषण के कुछ अन्य उदाहरण

    • मेरे पास कम पैसे हैं।
    • वह रोज़ अल्प आहार लेता है।
    • अशोक थोडा दौड़ता है।
    • थोड़ा कम बोलो।
    • सुभाष बहुत पढ़ता है।
    • आप इतना ज्यादा कैसे बोल लेते हैं।
    • तुम्हे रोज़ थोडा-थोडा काम करना चाहिए।
    • आमिर रोज़ सिर्फ दो घंटे सोता है।
    • एक पूरा घड़ा बूँद-बूँद से भरता है।
    • हमें स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त भोजन लेना चाहिए।

    इस लेख के बारे में यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    2 thoughts on “परिमाणवाचक क्रिया विशेषण : परिभाषा एवं उदाहरण”
    1. Kuch shabd se parinam vachak kriya visheshan Ka example btaiye…abhi mein khuch nhi karunga..esmein khuch kya ha anishchay vachak sarvnam ya parinam vachak kriya visheshan..

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *