Sat. Apr 20th, 2024
    antoniyo guteress

    संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ऐंटोनियों गुएटरेस ने सोमवार को ईरान से आग्रह किया कि परमाणु संधि के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं पर कायम रहे और वार्ता तंत्र के जरिये मतभेदों को सुलझाए। ईरान ने दिन की शुरुआत में ऐलान किया कि वह यूरेनियम के उत्पादन की सीमा में वृद्धि कर चुके हैं जो परमाणु संधि के तहत तय थी।

    यूएन का आग्रह

    संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टेफने दुजार्रिक ने कहा कि “योजना को अमल में लाने से सम्बंधित इस मामले या अन्य मामलो पर संधि में स्थापित तंत्र के जरिये बताना जरुरी है।” संयुक्त व्यापक कार्यवाही योजना एक आधिकारिक योजना है जिसे परमाणु संधि कहते हैं।

    गुएटरेस ने ईरान को संधि के तहत अपनी परमाणु सम्बंधित प्रतिबद्धताओं को अमल में लाना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया है। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ ने कहा था कि “ईरान ने यूरेनियम के भंडार की सीमा को 300 किलोग्राम से अधिक बढ़ा दिया है, जो परमाणु संधि के तहत तय सीमा से अधिक है।”

    तेहरान ने संधि के शेष पक्षों से संधि को बचाने के लिए दबाव बनाया था और ऐलान किया था कि “वह ज्यादा लम्बे  समय तक अपनी प्रतिबद्धताओं पर कायम नहीं रह सकेंगे।”

    अमेरिका ने बीते वर्ष परमाणु संधि से अपना नाता तोड़ दिया है और इस वर्ष मई में ईरान ने संधि के कुछ नियमों को तोड़ने का ऐलान किया था। इस समझौते पर ईरान के नागरिक ऊर्जा समझौते को सीमित करने के मकसद से तय किया गया था।

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि “परमाणु संधि का उल्लंघन कर के ईरान आग के साथ खेल रहा है। वे जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं। वे जानते है कि वे किसके साथ खेल रहे हैं और मेरे ख्याल से वह आग से खेल रहे हैं।”

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *