Fri. Mar 29th, 2024
    अलसी का तेल पतंजलि patanjali alsi oil in hindi

    अलसी का तेल शरीर और त्वचा के लिए कई कारणों से लाभदायक है। अलसी के तेल का प्रयोग खाने में, त्वचा पर लगाने में, बालों में एवं अन्य कई घरेलु कार्यों के लिए किया जाता है।

    पतंजली का अलसी तेल भी बहुत फायदेमंद है। इस लेख में हम पतंजली अलसी तेल के बारे में चर्चा करेंगे।

    विषय-सूचि

    पतंजली अलसी तेल के फायदे

    पतंजली अलसी का तेल कई पोषक तत्वों से मिलकर बनता है। इसमें ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर को हष्ट-पुष्ट बनाने और त्वचा में चमक लाते हैं।

    पतंजली अलसी तेल के मुख्य फायदे निम्नं हैं:

    • अलसी का तेल में ऑमेगा 3 होता है

    ऑमेगा 3 हमारे शरीर और त्वचा के लिए बहुत उपयोगी होता है। इसका उपयोग कई सौंदर्य पदार्थों और घरेलु चीजों के लिए किया जाता है।

    अलसी का तेल एक प्राकृतिक ऐसा साधन है, जिसमें हमें ऑमेगा 3 प्राकृतिक रूप से मिलता है।

    ऑमेगा 3 त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमक देता है और बालों को जड़ों से मजबूत करता है।

    • अलसी तेल दिल के लिए फायदेमंद है

    चूंकि अलसी के पौधे में ओमेगा- 3 पाया जाता है, जिससे ये हार्ट बीट को सामान्य रखने में मदद करता है। इससे हृदय की धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल घटने लगता है, और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जिसकी वजह से हार्ट अटैक की संभावना बहुत ही कम हो जाती है।

    साल 2010 में हुए एक अध्ययन में ये पाया गया है कि हर रोज 100 मिली ग्राम अलसी के बीज खाने से ब्लड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।

    यदि आप अलसी के बीज का सेवन नहीं करना चाहते हैं, तो आप अलसी के तेल का उपयोग कर सकते हैं।

    अलसी के तेल को आप खाने के साथ ले सकते हैं या फिर किसी अन्य प्राकृतिक औषधि के साथ ले सकते हैं।

    कई दिल के मरीज को भी अलसी का तेल का उपयोग करने को कहा जाता है।

    • पतंजली अलसी का तेल पाचन में फायदेमंद

    हमें पता है कि अलसी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता हैं। इसकी वजह से यह पाचन में बेहद फायदेमंद होता है।

    यदि आपका पाचन ठीक से नहीं हो पा रहा है, तो आप खाने में अन्य तेल की जगह पतंजली अलसी का तेल उपयोग में ला सकते हैं।

    अलसी के तेल के सेवन से पेट संबंधी बीमारियां जैसे- डायरिया, कब्ज, सूजन में राहत मिलती है। वैसे भी कहते हैं कि अगर आपका पेट सही है, तो आपको कोई बीमारी नहीं हो सकती।

    अलसी के तेल को नाश्ते में खाने की सलाह दी जाती है। अलसी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है। (सम्बंधित: नाश्ते में क्या खाना चाहिए)

    • अलसी तेल के फायदे आँखों के लिए

    हजारों गुण वाली अलसी आंखों के लिए भी फायदेमंद होती है। जिन लोगों को आंखों में सूखेपन की शिकायत होती है, उन्हें अलसी के तेल का प्रयोग खाने में करना चाहिए। इससे आंखों को काफी फायदा पहुंचता है।

    आपने सुना होगा कि आँखों से सम्बन्धी समस्याओं के लिए डॉक्टर अकसर मछली का तेल की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि मछली में पर्याप्त ओमेगा फैटी एसिड होता है, जो आँखों के लिए बहुत फायदेमंद है। मछली की तरह ही अलसी में भी पर्याप्त मात्रा में ओमेगा फैटी एसिड होता है।

    कई शोधों में यह साबित हुआ है कि दिन में सिर्फ 1 या दो ग्राम ओमेगा सप्लीमेंट लेनें से आँखों में सूखेपन की समस्या से निजात पाया जा सकता है। ऐसे में ओमेगा सप्लीमेंट के लिए अलसी से बेहतर उपाय और क्या हो सकता है?

    आँखों के लिए आप या तो आप अलसी के कैप्सूल ले सकते हैं, या सीधे अलसी के बीज के रूप में सेवन कर सकते हैं।

    इसके अलावा आप अलसी तेल को आँखों में ड्राप की तरह भी डाल सकते हैं।

    पतंजली अलसी तेल का प्रयोग

    आप अलसी के तेल का प्रयोग कई तरीके से कर सकते हैं:

    • खाने में
    • बालों में लगाने के लिए
    • त्वचा पर मालिश करने के लिए
    • आँखों में डालने के लिए
    • रसोई में खाना पकाने के लिए
    • चेहरे पर लगाने के लिए
    • घुटनों आदि के दर्द में

    पतंजली अलसी का तेल कैसे खरीदें?

    आप पतंजली के अलसी तेल को पतंजली की दूकान पर जाकर खरीद सकते हैं।

    आप ऑनलाइन भी इसे आर्डर कर सकते हैं।

    इस लेख में हमनें अलसी के तेल के विभिन्न जानकारी को जाना।

    इस लेख से सम्बंधित कोई भी सुझाव या सवाल यदि आप शेयर करना चाहते हैं, तो उसे नीचे कमेंट में लिखें।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    8 thoughts on “पतंजली अलसी का तेल के फायदे, प्रयोग विधि”
    1. क्या अलसी का तेल को मालिश के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता ह? इसमें क्या फायदे मिलते हैं?

      1. तुसी का तेल खाने से लाबाई हो थी है और सचा तेल कहां से लाओगे तो अच्छा होता है

    2. kyaa alsi kaa tel hamaare dil ke liye bhi faaydemand hota hai? ham iskaa sevan kaise kar sakte hain ?

    3. अलसी का तेल को जवस का तेल कहते है क्या ..?यह तेल कहा और किस भाव मिलेगा …

      1. जवस का तेल तो पता नही,लेकिन ये पुराने पंसारी की दुकानो पर मिल जाता है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *