Thu. Apr 25th, 2024
    नहीं ख़तम होगा 'पटियाला बेब्स', अशनूर कौर ने दिया वीडियो के जरिये स्पष्टिकरण

    आशी सिंह और रणदीप राय लोकप्रिय शो ‘ये उन दिनों की बात है’ के बाद खत्म होने के बाद, ऐसी अफवाहें थीं कि ‘पटियाला बेब्स‘ भी जल्द खत्म होने वाला है। ऐसी खबरें थी कि मेकर्स ने शो को आगे न खींचते हुए, इसे बंद करने का फैसला कर भी लिया है और फैंस इस खबर से काफी निराश हो गए थे।

    इतना ही नहीं, खबर ऐसी भी आई थी कि मेकर्स जल्द शो का दूसरा सीजन ला सकते हैं। इस बात से बेशक फैंस खुश हो गए थे लेकिन जो खबर हम अब आपको देने वाले हैं, उसे सुनकर निश्चित तौर पर आप ख़ुशी से झूम उठेंगे। शो ‘पटियाला बेब्स’ के बंद होने की खबरिन मात्रा अफवाहें थी और इसे सुनकर खुद पूरी टीम आश्चर्यचकित हो गयी थी।

    Image result for Yeh Un Dino Ki Baat Hai and Patiala Babes

    अभिनेत्री अशनूर कौर जो शो में मिनी का किरदार निभाती हैं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है है जिसमे उनकी माँ का किरादर निभाने वाली परिधि और उनके दोस्त अनिरुद्ध दवे नज़र आ रहे हैं। तीनो वीडियो मे कह रहे हैं शो बंद नहीं हो रहा है, बस उसका टाइम स्लॉट बदल गया है।

    इस खूबसूरत अभिनेत्री ने पोस्ट को कैप्शन दिया-“हमारा शो ‘पटियाला बेब्स’ बंद नहीं हो रहा है। लेकिन बस एक नए समय पर, 8:30 बजे आ रहा है। अपना प्यार हम पर ऐसी बरसाते रहे, हम अब भी आप सभी का मनोरंजन करने के लिए यहाँ है।”

    https://www.instagram.com/p/Bz-UVjmhYIH/?utm_source=ig_web_copy_link

    ‘पटियाला बेब्स’ ने दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त की है। शो की कहानी एक मां-बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जो परिधि शर्मा और अशनूर कौर द्वारा निभाई जाती है। शो में दिखाया गया है कि कैसे परिधि अपने पति से अलग होने के बाद, अपनी बेटी को पालने के लिए एक हाउसवाइफ से कामकाजी महिला बन जाती है।

    यह शो 27 नवंबर, 2018 को लॉन्च किया गया था और इसमें परिधि शर्मा, अशनूर कौर और अनिरुद्ध दवे मुख्य भूमिकाओं में नज़र आते हैं।

    https://youtu.be/t5gN0AYkBkI

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *