Sat. Apr 20th, 2024
    पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का भाजपा में विलय कर ली भाजपा की सदस्यता

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस  (PLC) का भी भाजपा में विलय हो गया है। सिंह वरिष्ठ भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर और किरेन रिजिजू की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ पूर्व लोकसभा सांसद अमरीक सिंह अलीवाल और पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अजायब सिंह भट्टी भी भाजपा में शामिल हो गए।

    भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- कैप्टन अमरिंदर सिंह जी का भाजपा में आना, इसके मायने हैं कि पंजाब में शांति और सुरक्षा के पक्षधर हैं। उनके आने से भारतीय जनता पार्टी का ताकत बढ़ेगी और पंजाब में विकास के लिए ऐतिहासिक कदम होगा।

    तोमर ने कहा, भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें हमेशा गर्व से कहा जाता रहा है कि सबसे पहले राष्ट्र और दूसरे नंबर पर पार्टी। इस सिद्धांत को कैप्टन अमरिंदर सिंह जी ने हमेशा अपने जीवन में अपनाया। इसी का परिणाम है कि आज हम सब लोग साथ-साथ हैं। “कैप्टन साहब ने हमेशा राष्ट्र को सबसे ऊपर रखा है। मुझे लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा परिवार में उनका और उनके समर्थकों का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है” उन्होंने कहा। 

    भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हमेशा देश को सबसे ऊपर रखा है। “हम दोनों अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े होने के कारण कभी भी काम प्रभावित नहीं हुआ। मैं गृह राज्य मंत्री था और वह पंजाब का मुख्यमंत्री था। बाकी सब से ऊपर राज्य और इस देश के लोगों के हित को ध्यान में रखा” उन्होंने बताया।

    कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने उन्हें और अन्य लोगों को पार्टी में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, पार्टी के विलय का फैसला पंजाब के हित को ध्यान में रखकर लिया गया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *