Tue. Apr 23rd, 2024
    रणबीर कपूर

    न्यूयॉर्क में कुछ हफ्ते रुकने के बाद फ़िल्म संजू के एक्टर रणबीर कपूर अंततः वापस लौट आये हैं। रणबीर कपूर न्यूयॉर्क अपने पिता ऋषि कपूर का इलाज़ कराने गए थे। ऋषि कपूर का इलाज़ अबतक चल रहा है पर रणबीर कपूर आज सुबह मुंबई एअरपोर्ट पर देखे गए हैं।

    https://www.instagram.com/p/BpX7rfKjc_3/?taken-by=viralbhayani

    एक्टर ऋषि कपूर ने न्यूयॉर्क जाने से पहले ट्वीट करके अपने चाहने वालों को बताया था कि वह ठीक नहीं हैं और अपने इलाज़ के लिए अमेरिका जा रहे हैं। उन्होंने सबसे यह भी गुज़ारिश की थी कि उनकी बिमारी के बारे में कोई कल्पना न की जाए।

    ऋषि कपूर अपने इलाज़ के लिए पहले अकेले ही गए थे पर बाद में उनकी पत्नी नीतू कपूर और उनके बच्चे रणबीर और रिद्धिमा कपूर भी उनकी देख-रेख करने वहां पहुचे। रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड अलिया भट्ट भी ऋषि कपूर से मिलने पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क गयी थीं।

    कुछ हफ्ते अपने पिता के साथ न्यूयॉर्क में रहने बाद रणबीर कपूर मुंबई वापस आ गए हैं। ब्लू डेनिम और सफ़ेद टीशर्ट के साथ रणबीर कपूर ने धारीदार शर्ट पहन रखी थी जिसमें वे हमेशा की तरह कमाल के दिख रहे थे।

    ऋषि कपूर की बीमारी के बारे में अभी कोई ख़ुलासा नहीं हो सका है और उनकी वापसी की तारीख़ भी अभी तय नहीं हो पायी है।

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *