Thu. Apr 25th, 2024
    neha dhupia biography in hindi

    नेहा धूपिया भारतीय फिल्मो की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। नेहा ने हिंदी फिल्मो के अलावा तेलुगु, मलयालम, पंजाबी, पाकिस्तानी, जैपनीज़ फिल्मो में भी अपने अभिनय को दर्शाया है। नेहा ने अपने व्यवसाय जीवन की शुरुआत एक मॉडल के रूप में कि थी। उन्होंने साल 2002 में ‘फेमिना मिस इंडिया’ का ख़िताब भी अपने नाम किया था।

    हिंदी फिल्मो की बात करे तो उन्होंने क़यामत: सिटी अंडर थ्रेट’, ‘जूली’, ‘गरम मसाला’, ‘चुप चुप के’, ‘हे बेबी’, ‘सिंह इस किंग’, ‘दे दना दन’, ‘हिंदी मीडियम’, ‘लस्ट स्टोरीज’ जैसी फिल्मो में अभिनय किया है। नेहा धूपिया को एमटीवी के शो ‘रोडीज़’ में एक टीम की लीडर के रूप में भी देखा जा चूका है।

    अपने अभिनय की वजह से नेहा ने कुछ अवार्ड्स को अपने नाम किया है। नेहा धूपिया हमेशा अपने हक़ के लिए लड़ती आ रही हैं और साथ ही सच के लिए अपनी आवाज़ को उठाती हुई ही दिखाई देती हैं।

    नेहा धूपिया का प्रारंभिक जीवन

    नेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त 1980 को कोच्चि, केरला में हुआ था। नेहा ने एक सिख परिवार में जन्म लिया था। नेहा के पिता का नाम ‘कमांडर प्रदीप सिंह धूपिया’ है जो पेशे से एक भारतीय नौसेना में सेवाकरता रह चुके हैं। नेहा की माँ का नाम ‘मनपिंदर धूपिया’ है जो पेशे से एक गृहिणी हैं।

    नेहा के एक भाई हैं जिनका नाम ‘हरदीप धूपिया’ है। हरदीप पेशे से जेट एयरवेज कंपनी में काम करते हैं। नेहा धूपिया ने अपने स्कूल की पढाई ‘नेवी चिल्ड्रन स्कूल’ कोच्चि से शुरू की थी और फिर बाद में उन्होंने अपना दाखिला ‘आर्मी पब्लिक स्कूल’, धौला कुआ, दिल्ली में कराया था। इसी स्कूल से नेहा ने अपने स्कूल की पढाई पूरी की थी।

    नेहा ने ‘जीसस एंड मैरी कॉलेज’, दिल्ली विश्वविद्याल से हिस्ट्री के विषय में अपनी ग्रेजुएशन की पढाई पूरी की थी। नेहा को अपने बचपन में एक एथेलीट खिलाडी बनना था लेकिन बाद में उन्होंने मॉडलिंग करते करते अभिनेत्री बनने का फैसला किया था।

    नेहा धूपिया का व्यवसायिक जीवन

    शुरुआती दौर

    नेहा धुपिया ने नई दिल्ली में एक नाटक से अभिनय की शुरुआत की थी जिसे ‘ग्रैफिटी’ कहा जाता है। इसके बाद वह इंडिपॉप बैंड यूफोरिया के लिए एक संगीत वीडियो में भी दिखाई दी थी। इसके बाद उन्होंने विज्ञापन अभियानों के लिए मॉडलिंग की थी। नेहा धूपिया को टीवी सीरियल राजधानी में भी देखा जा चूका है।

    साल 2002 में उन्होंने ‘फेमिना मिस इंडिया’ पेजेंट में भाग लिया था और साथ ही इस शो की विजयता भी बनी थी। इसके बाद उन्होंने ‘मिस यूनिवर्स 2002’ में भाग लिया था जहाँ वो टॉप 10 की लिस्ट में शामिल भी रही थी। नेहा ने भारतीय विदेश सेवा में अपना करियर बनाने का इरादा किया था, लेकिन बाद में उन्होंने अभिनय में अपने व्यवसाय जीवन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया था।

    नेहा धूपिया का फिल्मो का सफर

    नेहा धूपिया ने साल 1994 में एक बाल कलाकार के रूप में मलयालम फिल्म ‘मिन्नाराम’ में अभिनय किया था। इसके बाद साल 2000 में नेहा ने जैपनीज़ फिल्मो में भी अपना डेब्यू किया था। उन्होंने फिल्म ‘नत्तू ओडोरू! निंजा डेनसेतु’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में नेहा के किरदार का नाम ‘मीरा’ था। साल 2003 में नेहा को तेलुगु फिल्म में अभिनय करते हुए देखा गया था जिसका नाम ‘निन्ने इस्तापुद्दीनु’ था।

    इसी साल तेलुगु फिल्मो में अपना डेब्यू करने के बाद नेहा ने बॉलीवुड फिल्मो में भी अभिनय करना शुरू किया था। नेहा की पहली हिंदी फिल्म का नाम ‘क़यामत: सिटी अंडर थ्रेट’ था। इस फिल्म में नेहा के किरदार का नाम ‘सपना’ था और फिल्म के निर्देशक का नाम ‘हैरी भावेजा’ था। इसी साल नेहा को फिल्म ‘मिस इंडिया: द मिस्ट्री’ में देखा गया था। नेहा धूपिया की साल की अंतिम फिल्म तेलुगु फिल्म थी जिसका नाम ‘विलन’ था। यह फिल्म तमिल की फिल्म ‘विलन’ का रीमेक था।

    साल 2004 में नेहा को फिल्म ‘जूली’ में अभिनय करते हुए देखा था। इन फिल्म में उन्होंने ‘जूली’ नाम का ही किरदार अभिनय किया था। फिल्म के निर्देशक का नाम ‘दीपक शिवदासनी’ था। फिल्म में मुख्य किरदारों को प्रियांशु चैटर्जी, यश टोंक, संजय कपूर और अचिंत कौर ने अभिनय किया था। इस साल की नेहा की दूसरी फिल्म का नाम ‘रक्त : व्हाट इफ यू कैन सी द फ्यूचर’ था। फिल्म में नेहा के साथ संजय दत्त, सुनील शेट्टी, डिनो मोरी और अमृता अरोड़ा ने अभिनय किया था। इस फिल्म में नेहा के किरदार का नाम ‘रिहा त्रेहन’ था।

    साल 2005 की बात करे तो नेहा को उस साल कुल 4 फिल्मो में अभिनय करते हुए देखा गया था। नेहा की उस साल की सबसे पहली फिल्म ‘सिसकियाँ’ थी। इस फिल्म में नेहा के किरदार का नाम ‘आयेशा शेख’ था। दूसरी फिल्म नेहा की ‘शीशा’ थी। इस फिल्म में नेहा ने दोहरी भूमिका को दर्शाया था, जिनमे से एक का नाम ‘सीया’ था और दूसरी का नाम ‘रिआ’ था। फिल्म में मुख्य पुरुष के किरदार को अभिनेता सोनू सूद दर्शा रहे थे।

    इसके बाद नेहा को फिल्म ‘क्या कूल हैं हम’ में देखा गया था। इस फिल्म में नेहा ने ‘डॉ. रेखा’ का किरदार अभिनय किया था। फिल्म के निर्देशक का नाम ‘संगीत सिवान’ था और फिल्म में नेहा के साथ तुषार कपूर और रितेश देशमुख को मुख्य भूमिका के रूप में देखा गया था। उस साल की नेहा धूपिया की आखरी फिल्म का नाम ‘गरम मसाला’ था। इस फिल्म में नेहा ने ‘मैगी’ का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में मुख्य किरदारों को अक्षय कुमार, जॉन इब्राहिम, रिमी सेन, राजपाल यादव और परेश रावल ने अभिनय किया था।

    साल 2006 में भी नेहा ने चार फिल्मो में अभिनय किया था जिनमे से सबसे पहली फिल्म उनकी ‘फाइट क्लब : मेंबर्स ओनली’ थी। इस फिल्म में नेहा के किरदार का नाम ‘कोमल’ था। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘तीसरी आँख: द हिद्दीन कैमरा’ में देखा गया था, जिसके निर्देशक का नाम ‘हैरी बवेजा’ था। फिल्म में नेहा ने ‘सपना’ का किरदार अभिनय किया था। इस साल की नेहा की तीसरी फिल्म ‘चुप चुप के’ थी। फिल्म में नेहा के किरदार का नाम ‘मिनाक्षी’ था। यह फिल्म दर्शको ने बहुत पसंद की थी। इसके बाद नेहा को फिल्म ‘उत्थान’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक का नाम ‘उज्जवल चैटर्जी’ था और फिल्म में नेहा के साथ अभिनेता प्रियांशु चैटर्जी को अभिनय करते हुए देखा गया था।

    साल 2007 में नेहा को पहली बार फिल्म ‘दिल्ली हाइट्स’ में देखा गया था, जिसमे उन्होंने ‘सुहाना’ का किरदार अभिनय किया था। उस साल की नेहा की दूसरी फिल्म का नाम ‘एक चालीस की लास्ट लोकल’ था। इस फिल्म में नेहा ने अभिनेता अभय देओल के साथ ‘मधु’ के किरदार को दर्शाया था। इसके बाद उन्हें ‘अपूर्वा लखिआ’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘रोहिनी’ का किरदार अभिनय किया था। फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में थी ठीक ठाक कमाई की थी।

    इसके बाद नेहा ने फिल्म ‘हे बेबी’ में अभिनेता अक्षय कुमार, फरदीन खान और रितेश देशमुख के साथ एक गाने में अभिनय किया था। नेहा ने फिल्म ‘दस कहानियां’ में भी अभिनय किया था, जिनमे उन्हें ‘स्ट्रेंजर इन द नाईट’ की कहानी में अभिनय करते हुए देखा गया था।

    साल 2008 में नेहा ने फिल्म ‘रामा रामा क्या है ड्रामा’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में नेहा को ‘शांति’ का किरदार अभिनय करते हुए देखा गया था। इसके बाद नेहा ने फिल्म ‘मिथ्या’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘सोना’ नाम का किरदार अभिनय किया था। उस साल की तीसरी फिल्म नेहा की एक पाकिस्तानी फिल्म थी जिसका नाम ‘कभी प्यार ना करना’ था। नेहा धूपिया ने फिल्म ‘दे ताली’ में भी अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक अतिथि का किरदार अभिनय किया था।

    साल 2008 की हिट फिल्म ‘सिंह इस किंग’ में भी नेहा ने एक किरदार को दर्शाया था जिसका नाम ‘जूली’ था। फिल्म में नेहा ने एक डॉन की साथी का किरदार अभिनय किया था। इसके बाद नेहा को दो और छोटी फिल्मो में देखा गया था, जिनका नाम ‘दस्विदानिया’ और ‘महारथी’ था।

    साल 2009 में नेहा को फिल्म ‘पेइंग गेस्ट’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘आरती गुप्ता’ का किरदार अभिनय किया था। इसके बाद नेहा को फिल्म ‘दे दना दन’ में देखा गया था। इस फिल्म में नेहा ने ‘अनु चोपड़ा’ नाम का किरदार अभिनय किया था, जो की पेशे से एक बार डांसर थी। साल 2010 की बात करे तो नेहा को उस साल फिल्म ‘एक्शन रीप्ले’ में देखा गया था। फिल्म में नेहा ने ‘मोना’ नाम का किरदार अभिनय किया था जो ऐश्वर्या के किरदार की दोस्त थी।

    इसके बाद उन्हें फिल्म ‘फस गया रे ओबामा’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। फिल्म में नेहा ने ‘मुन्नी गैंस्टर’ का किरदार अभिनय किया था। साल 2011 की बात करे तो नेहा ने इस साल फिल्म ‘परमा वीरा चक्र’ में अभिनय किया था। यह फिल्म एक तेलुगु फिल्म थी जिसमे नेहा के किरदार का नाम ‘रज़िया’ था। इसके बाद नेहा को फिल्म ‘डिअर फ्रेंड हिटलर’ और ‘पप्पू कांट डांस साला’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। साल 2013 में नेहा धूपिया ने अपने अभिनय का डेब्यू पंजाबी फिल्म में दर्शाया था। इस फिल्म का नाम ‘रंगीले’ था, जिसमे उन्होंने ‘सिम्मी’ का किरदार अभिनय किया था। साल 2014 में नेहा ने सबसे पहले फिल्म ‘डबल द ट्रिपल’ में अभिनय किया था।

    इसके बाद नेहा को फिल्म ‘ऊँगली’ में देखा गया था। इस फिल्म में नेहा के किरदार का नाम ‘तिष्ठा’ था। इसके बाद उस साल नेहा को आखरी बार ‘इक्कीस तोपों की सलामी’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। फिल्म में नेहा के किरदार का नाम ‘जयप्रभा’ था। साल 2016 में भी नेहा को फिल्म ‘संता बंता प्राइवेट लिमिटेड’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। फिल्म में नेहा ने ‘करीना रॉय’ का किरदार अभिनय किया था। इसके बाद उसी साल उन्होंने फिल्म ‘मोह माया मनी’ में अभिनय किया था जिसमे नेहा के किरदार का नाम ‘दिव्या’ था।

    साल 2017 में नेहा धूपिया को फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में नेहा ने ‘मिसिस आरती सूरी’ का किरदार अभिनय किया था। इसके बाद नेहा को फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ में भी अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में नेहा ने ‘मारिया’ का किरदार अभिनय किया था। इसके बाद नेहा को साल 2018 में फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में नेहा के किरदार का नाम ‘रेखा’ था।

    नेहा धूपिया के टीवी शोज में काम करने की बात करे तो उन्होंने साल 2000 में स्टार प्लस के शो ‘राजधानी’ में अभिनय किया था। इसके बाद साल 2011 में सोनी टीवी के शो ‘कॉमेडी सर्कस’ के पहले एपिसोड में उन्होंने होस्ट की भूमिका भी निभाई थी। साल 2013 में नेहा को कलर्स टीवी के शो ‘नौटंकी: द कॉमेडी थिएटर’ में देखा गया था। इस शो में नेहा ने एक टीम को खरीदा था। लगभग 3 सालो तक नेहा को किसी भी टीवी शो में नहीं देखा गया था।

    साल 2016 में एक बार फिर नेहा ने टीवी शोज में अपनी वापसी की थी। उन्हें एमटीवी के शो ‘रोडीज़’ में देखा गया था। इस शो में नेहा एक गैंग की लीडर के रूप में देखि जा रही हैं। साल 2016 से साल 2019 तक लगातार उन्होंने गैंग लीडर के रूप में शो में अपनी प्रस्तुति दर्शाई है। साल 2017 में नेहा को कलर्स टीवी के शो ‘छोटे मिया धाक्कड़’ में जज की कुर्सी को सम्हालते हुए देखा गया था।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2004, फिल्म ‘क़यामत’ के लिए ‘बेस्ट डेब्यू एक्टर्स’ का अवार्ड मिला था।
    • 2018, फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ के लिए तीन बार ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2018, सोनी पिक्चर इंडियन अवार्ड्स द्वारा ‘ब्रेकिंग सोसाइटील स्टीरियोटाइप्स’ का अवार्ड मिला था।

    नेहा धूपिया का निजी जीवन

    नेहा धूपिया के लव लाइफ की बात करे तो उन्होंने सबसे पहले स्क्वॉश खिलाडी ‘ऋत्विक भट्टाचार्य’ को डेट किया था। इनके साथ ब्रेकअप के बाद नेहा ने कुछ समय तक एक डेंटिस्ट को भी डेट किया था, जिनका नाम ‘जेम्स सिल्वेस्टर’ था। जेम्स के साथ भी नेहा का रिश्ता ज़्यादा समय तक नहीं चल पाया था और दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था।

    नेहा ने क्रिकेटर ‘युवराज सिंह’ को भी डेट किया था। इन दोनों को अक्सर कई पार्टीज और शोज में साथ में आते जाते देखा गया था। युवराज सिंह से भी नेहा का रिश्ता एक मोड़ पर आ कर टूट गया था जिसके बाद नेहा ने अभिनेता ‘अंगद बेदी’ के साथ शादी कर ली थी। उन दोनों ने मई 2018 में एक दूसरे से शादी की थी। साल के अंत तक यानी नवंबर 2018 में ही नेहा ने अपनी बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम ‘मेहर धुप्या बेदी’ रखा था। नेहा धूपिया के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में सबसे ज़्यादा चाइनीस पसंद है। नेहा के पसंदीदा अभिनेता दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, आमिर खान और शाहरुख खान हैं।

    अभिनेत्रियों में नेहा को जया भादुरी, राखी, स्मिता पाटिल, तब्बू और करीना कपूर पसंद हैं। नेहा को किताबे पढ़ने का भी शौक है और उनकी पसंदीदा किताब ‘द अलकेमिस्ट’ है जिसके लेखक ‘पॉलो केलहो’ हैं। नेहा का पसंदीदा रंग हल्का लाल और बैंगनी रंग है। नेहा को अभिनय करने के अलावा शोपिंग करना, योगा करना, घूमना और पढ़ना पसंद है। घूमने की जगहों में नेहा को स्पेन, नेथरलैंड और फ्रांस सबसे अधिक पसंद है।

    आप अपने विचार और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *