Sat. Apr 20th, 2024
    नेपाल में बाढ़ का प्रकोप

    नेपाल में बीते हफ्ते से शुरू हुई मुसलाधार बारिश ने हिमालय राष्ट्र में बाढ़ और भूस्खलन को आमंत्रण दिया था और देश इससे मृत्यु का आंकड़ा 78 तक पंहुच गया है और साथ ही 32 लोग अभी भी लापता है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की थी।

    गुरूवार से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने 31 जिलो को प्रभावित किया है और इसमें 40 लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। नेपाल की पुलिस और आर्मी ने बाढ़ से प्रभावित इलाको से 3336 लोगो को बचाया है। बीते तीन दिनों में जलवायु के कारण दक्षिणी मैदानी इलाके में 33000 लोग प्रभावित हुए हैं।

    सोमवार को नेपाली गृह मंत्रालय ने आधिकारिक आंकड़े जारी किये थे। शुक्रवार से नेपाल में मानसून ने तीव्रता से अपनी रफ़्तार बढाई है। रविवार को पहाड़ी इलाको में सामान्यता दर्शाई है। मानसून मौजूदा समय में तेराई इलाके में हैं और यह सोमवार को दक्षिण की तरफ मुड़ जायेगा।

    प्रान्त एक, दो और तीन में बाढ़ का गहरा प्रकोप हुआ है, ललितपुर, भोजपुर और रौतहट भी शामिल में अधिक नागरिकों की मौत हुई है। सभी प्रांतीय सरकारों ने बाढ़ और भूस्खलन के पीडितो को राहत और भोजन मुहैया करने का निर्णय लिया है।

    हिमालयन रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में जख्मी हुए 38 लोगो को प्रांतीय सरकार मुफ्त स्वास्थ्य इलाज मुहैया करेगा।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *