Wed. Apr 24th, 2024
    नेपाल मे बारिश

    नेपाल के गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को पुष्टि की कि समस्त राष्ट्र में भूस्खलन और बाढ़ से मृतकों के आंकड़े में इजाफा हुआ है और यह 111 पर पंहुच गया है जबकि 67 लोग अभी भी घायल है। नेपाल में 40 लापता लोगो के लिए खोज और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

    गुल्मी जिले में सावधिक संख्या में मौत हुई है, यहाँ 13 लोगो की बाढ़ और भूस्खलन के कारण मौत हुई है। अन्य इलाके सिन्धुली, धनुषा, मकवानपुर और भोजपुर जिलो में हताहत काफी हुई है। अधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस आपदा के कारण एक अरब नेपाली रूपए का नुकसान हुआ है।

    यह बाढ़ और भूस्खलन की शुरुआत जुलाई के पहले सप्ताह में हुई थी और इसने 64 जिलो को बुरी तरह प्रभावित किया था।

    11 जुलाई से मुसलाधार बारिश ने हिमालय राष्ट्र पर कहर बरपाया है और समस्त राष्ट्र में 70 जिलो में से 35 को बुरी तरह प्रभावित किया है। स्वच्छता की कमी की खतरनाक बिमारियों के फैलाव के भय को काफी बढ़ा दिया है। हालाँकि नेपाल की सरकार ने विदेशी सहायता न लेने का निर्णय लिया है।

    सरकारी आंकड़ो के मुताबिक, 27000 पुलिसकर्मियों, 8000 सैनिको और 8150 सैन्य पुलिस कर्मियों की तैनाती बाढ़ से ग्रसित इलाकों में कर रखी है। कई जिलो में बचाव और राहत प्रयास जारी है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *