Fri. Apr 19th, 2024
    नेपाल में बाढ़

    नेपाल में बीते हफ्ते से बाढ़ और भूस्खलन से मृतको की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है और अब यह आंकड़ा बढ़कर 88 पर पंहुच गया है। इसमें 31 लोग अभी भी गायब है। नेपाल के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी थी। गुरूवार से लगातार बारिश से 70 में से करीब 31 जिले प्रभावित हुए थे और 41 लोग बुरी तरह से जख्मी हुए थे।

    नेपाल की पुलिस और सेना बचाव कार्य में जुटी हुई है और तक करीब 3366 लोगो को देश के सभी बाढ़ से प्रभावित इलाको से सुरक्षित बचा लिया गया है। सरकार के आंकड़ो के मुताबिक, बाढ़ से प्रभावित इलाको में 27000 पुलिसकर्मी, 8000 सैनिक और 8150 सैन्य पुलिस फाॅर्स बचाव कार्य कर रहे हैं।

    बचाव और राहत कार्य नेपाल के रौतहट, धनुषा, महोत्तरी और डोल्पा जीमे में जारी है। हवाई जहाजों को काठमांडू, धनुषा और इत्ताहरी में तैयार रखा है। नेपाल की सरकार ने विदेश सहायता न लेने का निर्णय लिया है और इसकी बजाये स्थानीय संस्थाओं को बचाव और राहत कार्य में वृध्दि करने का आदेश दिया है।

    स्वच्छता की कमी से बिमारियों के फैलने का भय भी बढ़ गया है। मानसून मौजूदा समय में तेराई इलाके में हैं और यह सोमवार को दक्षिण की तरफ मुड़ जायेगा। सभी प्रांतीय सरकारों ने बाढ़ और भूस्खलन के पीडितो को राहत और भोजन मुहैया करने का निर्णय लिया है।

    हिमालयन रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में जख्मी हुए 38 लोगो को प्रांतीय सरकार मुफ्त स्वास्थ्य इलाज मुहैया करेगा।

     

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *