Fri. Mar 29th, 2024
    प्रकाश दाहाल नेपाल

    नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल उर्फ़ प्रचंड के एकमात्र पुत्र प्रकाश दाहाल का आज निधन हो गया है। वे सिर्फ 36 साल के थे।

    प्रकाश को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मर्त घोषित कर दिया था। अस्पताल के एक डॉक्टर जे पी जैस्वाल ने बताया, ‘जब उन्हें अस्पताल लाया गया था, उस समय उनकी आँखें और उनकी धड़कन काम नहीं कर रही थी।’

    प्रकाश की मौत का कारण दिल का दौरा बताया जा रहा है।

    पिता के करीबी

    प्रकाश के पिता जब नेपाल के प्रधानमंत्री थे, उस समय प्रकाश उनके सेक्रेटरी और सलाहकार थे। आज सुबह प्रचंड चुनावी कार्यों में व्यस्त थे, लेकिन जब उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली, वे सब कुछ छोड़कर काठमांडू पहुँच गए थे।

    नेपाल के वर्तमान प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने भी इस दौरान उन्हें बेटे की मौत पर सांत्वना दी।

    आपको बता दें कि नेपाल में सिर्फ दो सप्ताह बाद चुनाव होने हैं। प्रकाश के पिता और उनकी पत्नी इस बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

    भारत की ओर से सांत्वना

    भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस दौरान प्रकाश दाहाल की मौत पर उनके परिवार को शौक सन्देश दिया।

    उन्होंने कहा, ‘नेपाल के पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल के इकलौते बेटे प्रकाश दाहाल की मौत की खबर सुनके बुरा लगा। हमारी सहानुभूति उनके परिवार के साथ है।’

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।